मसरुर आलम की रिपोर्ट
खगड़िया:आज बुधवार की देर शाम नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव खगड़िया पहुंच जाएंगे और 05 दिसम्बर को 11 बजे दिन में विधानसभावार कार्यकर्ताओं से संवाद करेगें।
इतना ही नहीं,उनसे रूबरू होकर विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए यह बताएंगे कि,किस प्रकार गांव-गांव जाकर लोगों को यह बताना है कि राष्ट्रीय जनता दल ही बहुजन के हितों की बात करती है और बिहार के विकास के लिए कार्य करती है।उक्त बातें पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने पत्रकारों से कही।
उन्होंने कहा कि,खगड़िया जिला मुख्यालय स्थित कोशी कॉलेज में गुरुवार अर्थात 05 दिसम्बर को नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के’कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम’की तैयारियां पूरी हो चुकी है।
इसके पहले ‘कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम’की तैयारी का जायजा पूर्व एमलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव एवं खगड़िया जिला प्रभारी सह प्रदेश महासचिव धनिकलाल मुखिया ने लिया।
राजद जिलाध्यक्ष मनोहर यादव ने कहा कि,महागठबंधन की सरकार में महज17 महीने के सेवाकाल में लगभग पांच लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का काम तेजस्वी यादव किये।
साढ़े चार लाख नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिलाये एवं विभिन्न विभागों में तीन लाख से अधिक नियुक्ति प्रक्रिया में थी।इसी बीच साजिश के तहत मनुवादी विचारधारा के लोगों ने साजिश के तहत महागठबंधन की सरकार को गिराकर बिहार के विकास को रोक दिया।
श्री यादव ने कहा कि,देश में पहली बार तेजस्वी प्रसाद यादव के पहल पर बिहार में जातिगत सर्वेक्षण का कार्य त्वरित गति से करवाया गया।इसके ठीक बाद सर्वेक्षण में जातियों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को देखते हुए आरक्षण की सीमा बढाकर 65% किया गया।
उच्च न्यायालय में जब इस पर रोक लगायी गयी तो राष्ट्रीय जनता दल ने इसकी पुनः समीक्षा के लिए माननीय सर्वोच्च न्यायालय में पेटीशन दाखिल किया।दलित,बहुजन और आदिवासी समुदायों के हकूक की रक्षा के लिए राजद का नेतृत्व और एक-एक कार्यकर्ता अपनी जान की बाजी लगा देगा।
राजद जिलाध्यक्ष ने कहा कि, देश में मौजूदा केंद्र सरकार अपनी संविधान विरोधी सोच और मानसिकता पर धूर्तता से काम कर रही है।आरक्षण व्यवस्था एवं आरक्षित कोटे को समाप्त किया जा रहा है।जैसे नौकरियों में दलित-बहुजन समाज के हिस्से को या तो कम कर देना या फिर न्यूनतम स्तर तक ले जाना।
विश्वविद्यालयों और पब्लिक सेक्टर में इस प्रतिगामी सोच को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आधार पर वैचारिक आधार दिया जा रहा है।बाजारीकरण और व्यवसायीकरण के माध्यम से हाशिये के समुदायों को प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष रूप से इन संस्थाओं तक पहुंचने से वंचित किया जा रहा है।
वंचित-बहुजन समाज को गोलबंद करते हुए राष्ट्रीय जनता दल पूर्व की भांति इस लड़ाई को मुकम्मल तौर पर अंजाम तक ले जाएगा।
इधर,नेता प्रतिपक्ष पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव का स्वागत खगड़िया सीमा पर पुष्प गुच्छ और माला पहनाकर पूर्व एमलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव,खगड़िया जिला प्रभारी सह प्रदेश महासचिव धनिकलाल मुखिया,राजद जिला मीडिया प्रभारी सह पूर्व वार्ड पार्षद रणवीर कुमार,राजद जिला महासचिव चन्दन सिंह, जिला प्रधान महासचिव नंदलाल मंडल,जिला महासचिव दीपक चन्द्रवंशी,जिला प्रवक्ता अजीत सरकार,चंद्रशेखर कुमार,युवा राजद जिलाध्यक्ष उदय यादव, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार उर्फ राजा चौधरी, पंचायतीराज प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुबोध यादव सहित दर्जनों राजद नेताओं ने किया और खगड़िया अतिथि गृह लेकर आये।