राजेश सिन्हा
होली के पहले ही चुनावी रंग में रंग चुके बिहार में नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है।हर कोई एक दूसरे पर राजनीतिक बाण चलाने में लगा है।प्रगति यात्रा पर निकले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जहां लालू-राबड़ी शासनकाल के जंगलराज की याद दिलाते हुए लोगों को यह बताने में लगे हैं कि,उनके राज में बिहार का कितना विकास हुआ,वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एनडीए सरकार पर हमला बोलते हुए नीतीश कुमार को थका हुआ मुख्यमंत्री बताने में लगे हैं।
ऐसे में कहीं-कहीं शब्दों की मर्यादा भी तार-तार हो रही है।इसी बीच बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीलीप जायसवाल ने आज एक बार फिर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बखिया उधेड़ कर रख दी।
इतना ही नहीं,एनडीए के सभी घटक दलों के नेता भी खूब गरजे और लालू-राबड़ी सहित तेजस्वी पर जमकर हमला बोला।
खगड़िया जिले के मथुरापुर मैदान में जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल की अध्यक्षता में आयोजित आयोजित चौथे चरण के एनडीए कार्यकर्त्ता सम्मेलन में पहुंचे दीलीप जायसवाल,जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, लोजपा(रामविलास)के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी,हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह,राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी सहित परबत्ता के जेडीयू विधायक डॉ संजीव कुमार, बेलदौर विधायक पन्ना सिंह पटेल,पूर्व विधायक पूनम देवी यादव सहित अन्य नेताओं ने भी लालू परिवार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि,देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बहुमखी विकास हो रहा है।
इस बार भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनना तय है।प्रदेश स्तरीय नेताओं सहित स्थानीय नेताओं ने भी महागठबंधन खासकर राजद पर जमकर प्रहार किया और कहा कि,आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए 225सीटों पर जीत का परचम लहराएगा।
कार्यकर्ता सम्मेलन में जुटी भीड़ देखकर आह्लादित नजर आ रहे नेताओं ने बिहार में हुए विकास की चर्चा तो की ही,यह भी कहा कि,खगड़िया के लोगों ने जिस सौगात की कल्पना तक नहीं की होगी,उस सौगात को प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने देने का काम किया।
खगड़िया में मेडिकल कॉलेज का बनना बहुत बड़ी उपलब्धि होगी।बिहार आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है।लेकिन चांदी का चम्मच लेकर जन्म लिए लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेजस्वी यादव सरकार बनाने का सपना देख रहे हैं।लालू यादव अगर सचमुच सामाजिक न्याय चाहते हैं तो बिहार के किसी गरीब घर के बेटा को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा करें।बिहार में अब लालटेन युग की जरुरत नहीं है।
यहां बिजली युग है।इस दौरान 2005से पूर्व के बिहार की तस्वीर पर भी चर्चा की गयी लोजपा(रामविलास)के जिला अध्यक्ष शिवराज यादव,’हम’ पार्टी के जिला अध्यक्ष रामबली राम,रालोमो के जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह,पूर्व विधायक चंद्रमुखी देवी,पूर्व विधायक रामचंद्र सदा,पूर्व विधायक चंदन राम,सांसद प्रतिनिधि डॉक्टर पवन जायसवाल,एनडीए के कार्यक्रम प्रभारी चंदन कुमार सिंह,सुभाष सिंह चंद्रवंशी,डॉक्टर दानिश इकबाल सहित सभी दल के कार्यक्रम प्रभारी,जदयू प्रदेश महासचिव सुनील कुमार,जदयू नेता अशोक सिंह मुखिया,जदयू प्रदेश सचिव सुमित कुमार, भाजपा नेता सुनील कुमार मेहता,योगेंद्र सिंह, जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,जदयू जिला उपाध्यक्ष राजकुमार फोगला, पंकज कुमार पटेल,उमेश सिंह पटेल, कोषाध्यक्ष संदीप केडिया, राजनीति प्रसाद सिंह,जिला महासचिव राजीव रंजन,अनुराधा कुमारी,दीपक सिन्हा,साधना देवी सदा,नीलम वर्मा,निर्मला कुमारी, चंदन कुमारी,वीणा पासवान, अशोक कुमार सिंह,तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार सिंह,पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद के पुत्र सुनील कुमार,चन्दन कश्यप,राम प्रकाश सिंह,मायाराम मंडल,अमरेंद्र कुमार,लोहा सिंह,संजय सिंह कुशवाहा,अशोक राय,सुबोध शाह,भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रामानुज चौधरी,अर्जुन शर्मा,पूर्व जिला पार्षद कृष्ण कुमार यादव उर्फ मुन्ना,भाजपा प्रवक्ता प्रोफेसर अरविंद सिंह, भाजपा मीडिया प्रभारी मनीष राय,भाजपा उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव,नंदू शाह, जदयू उपाध्यक्ष अनिल जायसवाल, प्रमोद कुमार सिंह,अजय मंडल,रुस्तम अली, अविनाश पासवान,सुबोध यादव, फिरदौस आलम,जिया उल हक, अंगद कुमार,कमल किशोर पटेल नीतिश सिंह पटेल,सावन कुमार बंटी,सिद्धांत सिंह छोटू,जय जय राम कुमार,किरण देव करण, लोजपा के प्रदेश महासचिव रतन पासवान,मनीष कुमार उर्फ नाटा सिंह,रामविलास पासवान,रविंद्र पासवान,रोशन पासवान,पिंकेश पासवान,रालोमो के प्रदेश महासचिव अंगद कुशवाहा, रमाशंकर सिंह कुशवाहा,कैलाश वर्मा,विनोद झा,खगड़िया विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र सिंह कुशवाहा,भाजपा नेता विक्रम यादव,भाजपा नेता नीतीश सिंह, चंदेल,फूलचंद पटेल डॉक्टर इंदु भूषण कुशवाहा,जदयू के सुनील कुमार सिंह,दिलीप कुमार पोद्दार, अनुज कुमार शर्मा,मोहन सिंह, पुरुषोत्तम अग्रवाल,राजू गुप्ता, रामविलास महतो,श्रीकांत सिंह कुशवाहा नंदलाल मंडल, तकनीकी सेल के जिला अध्यक्ष विनय सिंह रोशन,धनिक लाल दास आदि की मौजूदगी में मंच संचालन भाजपा के जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत कर रहे थे।
बहरहाल,इस कार्यकर्ता सम्मेलन में उठी बातों की चर्चा कहां तक पहुंचती है और आगामी विधानसभा चुनाव में इसका कितना फायदा एनडीए को मिलता है,यह तो देखने वाली बात होगी।लेकिन इतना तय है कि,एनडीए जिस तरह लालू-तेजस्वी को घेरने में लगा है,उसे देखकर यही कहा जा सकता है कि, महागठबंधन के घटक दलों को भी अपने लिए मजबूत प्लेटफार्म तैयार करने को लेकर एकजुटता का प्रदर्शन करना जरुर होगा।