गौरव सिन्हा

 

                                 

बिहार में प्रेस क्लब भवन को लेकर नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता रंजीत विद्यार्थी द्वारा उठायी गयी आवाज का रंग अब धीरे धीरे दिखने लगा है। कल तक प्रेस क्लब भवन को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारी मीडिया कर्मियों से बात करने से कतराते थे।आज वही अधिकारी प्रेस क्लब भवन को अंतिम रुप से मूर्त रूप देने की बात कह रहे हैं।इतना ही नहीं, जल्द से जल्द प्रेस क्लब का चुनाव कराकर पत्रकारों को इसे सौंपने की बात भी कह रहे हैं।एसोसिएशन के कोशी प्रमंडलीय अध्यक्ष शंकर कुमार सुमन ने प्रेस क्लब भवन को लेकर मधेपुरा के डीएम से वार्ता की है।कोसी प्रमंडल के अध्यक्ष शंकर कुमार सुमन की पहल पर वर्षों से निर्मित प्रेस क्लब भवन चालू कराने एवं मधेपुरा जिला प्रेस क्लब का चुनाव कराने से संबंधित जिलाधिकारी से वार्ता की गई है।वार्ता के क्रम में जिलाधिकारी मधेपुरा श्याम बिहारी मीणा ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही प्रेस क्लब की शुरुआत कराते हुए विधिवत चुनाव संपन्न कराया जाएगा।डीएम ने तत्काल जिला सूचना पदाधिकारी को निर्देशित भी किया और कहा है कि चुनाव से संबंधित आचार संहिता बना कर उपस्थापित किया जाए,ताकि समय के साथ मधेपुरा प्रेस क्लब भवन को मूर्त रूप दिया जा सके। इधर नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रमंडलीय अध्यक्ष शंकर कुमार सुमन ने कहा कि वार्ता के दौरान बताया गया कि,अब जो भी सरकारी स्तर के प्रेस कॉन्फ्रेंस होंगे,प्रेस क्लब में ही आयोजित किए जाएंगे।इस पहल के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि,इस पहल को प्रत्येक जिला में जहां चुनाव नहीं हुई है या जहां प्रेस क्लब नहीं बना है,जल्द ही मांग उठाया जाएगा,ताकि पत्रकार एक संगठित हो सकें।दूसरी तरफ प्रदेश अध्यक्ष अबोध ठाकुर, प्रदेश सचिव राजेश सिन्हा तथा संगठन सचिव विनीत सिन्हा ने कहा कि बिहार के कई जिलों में प्रेस क्लब निर्मित हो चुके हैं।परंतु विभागीय लापरवाही के कारण चुनाव संपन्न नहीं हुई है एवं प्रेस क्लब अधर में पड़ा हुआ है।इस तरह की सकारात्मक कदम के लिए नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन हमेशा तत्पर रहेगी।वहीं महासचिव संजय कुमार सुमन ने कहा कि अखबार से जुड़े पत्रकार हों या वेब पोर्टल से जुड़े पत्रकार!मासिक पत्रिका के पत्रकार हों या पाक्षिक पत्रिका के पत्रकार,सभी को प्रेस क्लब से जोड़ा जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों के नाम पत्राचार किए जाने के लिए बात होगी,तो नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन हमेशा तैयार रहेगी।मौके पर खुशी जाहिर करते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंज बिहारी शास्त्री ने कहा प्रत्येक जिला में अगर इस तरह की पहल किया जाए, तो निश्चित तौर पर संघ के लिए भी और संघ से जुड़े साथियों के लिए भी एक साकारात्म खबर होगी।