जिले की पुलिस व्यवस्था को मिला नया नेतृत्व! भारतीय पुलिस सेवा के 2021 बैच के अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने शुक्रवार, 06 नवंबर 2026 को खगड़िया के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया। गृह विभाग (आरक्षी शाखा), बिहार, पटना की अधिसूचना संख्या 13155/पटना, दिनांक 04 नवंबर 2026 के आलोक में उनका स्थानांतरण शिवहर पुलिस अधीक्षक के पद से खगड़िया किया गया है। अधिसूचना के बाद आज उन्होंने खगड़िया पहुंचकर विधिवत अपना योगदान दिया और पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभाल लिया।
अब जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई, पुलिसिंग में पारदर्शिता और आम नागरिकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी नए पुलिस कप्तान शैलेन्द्र सिंह के कंधों पर होगी। खगड़िया की जनता को नए पुलिस अधीक्षक से बेहतर कानून-व्यवस्था, त्वरित पुलिस कार्रवाई और आम लोगों की शिकायतों के प्रभावी निष्पादन की अपेक्षा रहेगी। अब देखना होगा कि नए पुलिस कप्तान के नेतृत्व में जिले की पुलिसिंग किस दिशा में आगे बढ़ती है।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।