


एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,पटना
पटना।जनता दल (यूनाइटेड) के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह खगड़िया सदर विधायक बबलू कुमार मंडल के नेतृत्व में संगठन को मजबूत और व्यापक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।प्रदेश अध्यक्ष ने अनुमोदनोपरांत सोमवार,12 अक्टूबर को अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ की बिहार प्रदेश कमेटी के पदाधिकारियों के साथ-साथ सभी 42 जिलों के जिलाध्यक्षों की सूची सार्वजनिक कर दी।नई टीम के गठन के साथ ही पार्टी ने अतिपिछड़ा समाज के बीच संगठन की पहुंच बढ़ाने और सरकार की उपलब्धियों को जन- जन तक पहुंचाने की तैयारी तेज कर दी है।
घोषित प्रदेश कमेटी में 47 प्रदेश उपाध्यक्ष, 99 प्रदेश महासचिव और 69 प्रदेश सचिव शामिल हैं।इसके अतिरिक्त,बिहार के 42 जिलों के लिए जिलाध्यक्षों की घोषणा भी की गई है।इस प्रकार प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपकर अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ को सक्रिय बनाने की दिशा में कदम उठाया गया है।
नीतीश कुमार के कार्यकाल की उपलब्धियों को जन- जन तक पहुंचाने का निर्देश
प्रदेश अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने नवगठित टीम के सभी पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों को संगठन के प्रति पूरी निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का टास्क दिया है।उन्होंने बिहार के सर्वमान्य नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों, सामाजिक न्याय और जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया है।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी पदाधिकारी अपने- अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन- जन तक पहुंचाएं।साथ ही,अतिपिछड़ा समाज के लोगों के बीच संवाद स्थापित कर उन्हें संगठन से जोड़ने तथा पार्टी की विचारधारा को मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर काम करें।
निशांत कुमार के नेतृत्व में जदयू को मजबूत करने का आह्वान
बबलू कुमार मंडल ने टीम के सदस्यों को स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के नेतृत्व में जनता दल(यूनाइटेड) को आगे बढ़ाने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ काम में जुट जाने का स्पष्ट निर्देश दिया।उन्होंने संगठनात्मक एकजुटता,कार्यकर्त ओं की सक्रिय भागीदारी और जनसंपर्क को पार्टी की मजबूती का महत्वपूर्ण आधार बताया।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी केवल संगठनात्मक पद तक सीमित नहीं है,बल्कि यह जनता के बीच जाकर काम करने और पार्टी के प्रति विश्वास को मजबूत करने का अवसर भी है।उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ संगठन के विस्तार में योगदान देने की अपील की।
पूरे बिहार के कार्यकर्ताओं को मिला प्रतिनिधित्व


पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।