60f57322b36e741b783a02f6cfd26e8e.webp

a1aa5d942b0ae36eb6ac21f7bbfdd81d.webp

18630fa3a63f5c3c74bbf7adef437026.webp


एसडीएफ न्यूज ब्यूरो, खगड़िया

f0c9beed235378b5011530c5ac18a25b.webp


दीपोत्सव के अवसर पर बच्चों के संग दीपावली मनाने की परंपरा को जारी रखते हुए इस वर्ष भी पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने इस दीपोत्सव के शुभ अवसर पर जिला राजद कार्यालय, खगड़िया में आसपास के गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लगभग 200 बच्चों के बीच पटाखों का वितरण किया तथा उन्हें मिठाई खिलाकर दीपावली की खुशियां मनाईं।

665ba21c9b53b0b1348a327d64d62b4a.webp


इस अवसर पर बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखने लायक थी।पटाखे और मिठाइयां पाकर बच्चे काफी खुश नजर आ रहे थे।मनोहर कुमार यादव ने बच्चों के साथ समय बिताया और उनके बीच दीपावली की खुशियां साझा की।

8c991d37ca067e25de2d1df3cb73ad05.webp


उन्होंने कहा कि दीपावली खुशियों,प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव का त्योहार है।

त्योहार की असली खुशी तभी है,जब समाज के गरीब, जरूरतमंद और वंचित परिवारों के बच्चे भी खुशियों के साथ पर्व मना सकें।समाज के हर व्यक्ति को अपनी खुशियों में जरूरतमंद लोगों को भी शामिल करना चाहिए।

उन्होंने सभी बच्चों एवं उनके परिवारों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सुख-समृद्धि की कामना की।

इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के बीच त्योहार की खुशियां बांटने और समाज में आपसी प्रेम, सहयोग एवं भाईचारे का संदेश दिया गया।

मौके पर पूर्व वार्ड पार्षद सह राजद जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार,राजद नेता सुबोध यादव,मो० नसीम उर्फ लंबू,आमिर खान,सर्वजीत पांडे, अजीत तिवारी,टीपू सुल्तान मंसूरी,जितेन्द्र कुमार,मो०शमीम,अंकित कुमार,अजय भारती सहित दर्जनों नेता मौजूद थे।