60f57322b36e741b783a02f6cfd26e8e.webp

a1aa5d942b0ae36eb6ac21f7bbfdd81d.webp

18630fa3a63f5c3c74bbf7adef437026.webp


एसडीएफ न्यूज ब्यूरो, खगड़िया

2931027f5a93ce0c3c95b147bd3b388a.webp


दुर्गा पूजा के अवसर पर कल सोमवार 19 अक्टूबर को जय मां दुर्गा नाट्य कला परिषद मड़ैया के द्वारा 'फेंक दो कलम,उठा लो' बंदूक' नामक नाटक के मंचन का उद्घाटन पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव के द्वारा फीता काटकर किया गया।

1a430f73033be875f345eb4ba1c1bfb2.webp


पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने उपस्थित श्रद्धालुओं को दुर्गा पूजा की बधाई देते हुए कहा कि,माँ दुर्गा की पूजा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह बुराई पर अच्छाई,अन्याय पर न्याय और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश भी देती है।माँ दुर्गा हमें शक्ति,साहस और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने की प्रेरणा देती हैं।आज आवश्यकता है कि हम माँ दुर्गा के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें, महिलाओं का सम्मान करें,समाज में आपसी भाईचारा बनाए रखें और जाति-धर्म से ऊपर उठकर एक- दूसरे के सुख-दुःख में सहभागी बनें।

उन्होंने कहा कि, आइए,इस पावन अवसर पर हम संकल्प लें कि अपने समाज में प्रेम,सद्भाव,शिक्षा और समानता को बढ़ावा देने तथा एक मजबूत और समृद्ध समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभायें।

उन्होंने कहा कि,मैं नाट्य कला परिषद मड़ैया की कमिटी के सदस्यों का आभार प्रकट करता हूं कि मुझे इस नाटक के मंचन कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया।आज की इस आधुनिकता के समय में नाटक का मंचन बहुत कम हो रहा है।जबकि,नाटक का मंचन केवल मनोरंजन नहीं,बल्कि समाज का आईना होता है,जो हमारी संस्कृति, भावनाओं और विचारों को जीवंत करता है।

उन्होंने कहा कि,नाटक एक ऐसा सशक्त माध्यम है,जो बिना किसी लंबे उपदेश के समाज की कड़वी सच्चाइयों,हमारी परंपराओं,हास्य और मानवीय संवेदनाओं को सीधे हमारे दिलों तक पहुंचा देता है।इसके मंचन के पीछे कलाकारों की हफ्तों की मेहनत,संवादों की रटंत,और पर्दे के पीछे की वे अनगिनत तैयारियां होती हैं,जो मंच के इस कुछ मिनट के जादू को संभव बनाती हैं।नाटक के मंचन से स्थानीय युवाओं को अपनी कला दिखाने का मौका मिलता है और उनका मनोबल बढ़ता है।इस तरह का कार्यक्रम होते रहना चाहिए,ताकि स्थानीय युवाओं की प्रतिभा सामने आती रहे।

मौके पर युवा राजद जिलाध्यक्ष उदय यादव,राजद नेता प्रमोद यादव, शकलदीप यादव,शशि पासवान,जितेन्द्र कुमार सहित दर्जनों राजद नेता मौजूद थे।