खगड़िया: दीपावली के पावन पर्व पर खगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के समस्त अभिभावकों, युवाओं एवं क्षेत्रवासियों को दीपावली और माँ काली पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
अपने शुभकामना संदेश में सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि प्रकाश का महापर्व दीपावली हर किसी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली लेकर आए। माँ लक्ष्मी एवं भगवान श्री गणेश की कृपा तथा माँ काली का आशीर्वाद सभी पर सदैव बना रहे।
उन्होंने कामना की कि खगड़िया लोकसभा क्षेत्र में आपसी प्रेम, भाईचारा, सामाजिक सौहार्द और विकास की रोशनी निरंतर फैलती रहे। साथ ही क्षेत्रवासियों के स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद के प्रति आभार व्यक्त किया।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।