खगड़िया जिले में दुर्गापूजा का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होने पर सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने जिलेवासियों, एनडीए कार्यकर्ताओं तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों को साधुवाद दिया है।उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग,आपसी भाईचारे और प्रशासन की सजगता से त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
विधायक ने जिले के आम लोगों की सराहना करते हुए कहा कि इस बार लोगों ने जिस समझदारी, संयम और सूझबूझ के साथ दुर्गापूजा मनाई, वह एक जागरूक एवं सुलझे हुए समाज की पहचान है।त्योहारों के दौरान शांति,सद्भाव और सामाजिक एकता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में दीपावली और लोक आस्था का महापर्व छठ मनाया जाएगा।ऐसे में लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि आगामी त्योहारों को भी आपसी प्रेम,भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा- निर्देशों का पालन करें।
विधायक ने विश्वास जताया कि जिलेवासी इसी जिम्मेदारी और समझदारी का परिचय देते हुए आगामी त्योहारों को भी शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में अपना सहयोग देंगे।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।