60f57322b36e741b783a02f6cfd26e8e.webp

700159845066ef5d5955be37be5a41a3.webp

18630fa3a63f5c3c74bbf7adef437026.webp


एसडीएफ न्यूज ब्यूरो, खगड़िया

2c4a29c47ae3c0841c554daf6abaffc9.webp


जिले के गोगरी प्रखंड अंतर्गत पौरा पंचायत में पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले लालू प्रसाद यादव एवं राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए पौरा गांव के राजकुमार निषाद, सुशांत पटेल,नरेश कुमार सहित दर्जनों लोगों ने राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की।


पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा कि आज पौरा गांव के दर्जनों लोगों ने राजद की सदस्यता ग्रहण की।इधर, सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल ही बिहार में एक ऐसी पार्टी है,जो समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों के हक की लड़ाई लड़ती है और न्याय दिलाती है।राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव हमेशा ही गरीब- दलित,शोषित व पीड़ित की लड़ाई लड़ते रहे हैं।जिसके कारण मनुवादी विचारधारा के लोगों द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है।फिर भी वे बिहार के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों के विकास के लिए लड़ाई जारी रखे हुए हैं।


आज बिहार की जनता केंद्र सरकार और बिहार सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान हैं।सबसे ज्यादा तो कमरतोड़ महंगाई,बेरोजगारी और नीट से लेकर अन्य प्रतियोगी परीक्षा बिहार और केंद्र में होते हैं,सभी के प्रश्नपत्र लीक हो जा रहे हैं।छात्र और युवा वर्षों से बाहर रहकर पढ़ाई करते हैं,लेकिन पेपर लीक हो जाने के कारण उनका सारा मेहनत बेकार हो जाता है।इतना ही नहीं,इस तरह की स्थिति से व्यथित शिक्षार्थी आत्महत्या को मजबूर हो जाते हैं।नीट के एक छात्र ने यह कहकर इसीलिए आत्महत्या कर ली कि मुझे अच्छा अंक आता,लेकिन पेपर लीक हो गई और सरकार की किरकिरी होने के बाद नीट परीक्षा रद्द कर दी गयी।


उन्होंने कहा कि,रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं,पेट्रोल,डीजल की कीमतों और खाद्य पदार्थों के लगातार बढ़ते दामों ने आम और मध्यमवर्गीय परिवारों की कमर तोड़ दी है।बिहार की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।आमलोग अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।पटना जो बिहार का मुख्यालय है,वहां प्रतिदिन आपराधिक मामले हो रहे हैं।इन सब बातों से बिहार सरकार को कोई मतलब नहीं रह गया है।बस!बिहार के आमलोगों का इन सभी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इधर -उधर की बातों में उलझा रही है सरकार।


उनके मुताबिक केंद्र की सरकार ने वोट चोरी की नीयत से पहले चुनाव आयुक्त की नियुक्ति की और फिर आयुक्त के द्वारा की गयी गलती पर भी पर्दा डाला जा रहा है।इससे पहले कानूनी कारवाई नहीं करने जैसा कानून बनाकर ज्ञानेश कुमार जैसे तोता को चुनाव आयुक्त बनाया और उससे वोट चोरी करवाकर केंद्र,बिहार और बंगाल में बीजेपी की सरकार बनवा लिया।अब पोल खुल रहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने दो अन्य चुनाव आयुक्तों की सहमति लिए बिना एसआईआर करवाकर गलत तरीके से लोगों का वोटर लिस्ट से नाम कटवा दिया।


इंडिया गठबंधन तब तक अपना आंदोलन जारी रखेगा,जब तक कि मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा नहीं दे देते हैं।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजद नेता नंदलाल मंडल, उदय यादव,सुबोध यादव,चंदन सिंह, प्रमोद यादव,अजीत सरकार,नरेश यादव, पिंटू यादव,आशीष यादव,राजकिशोर राज,शशि पासवान, अमीर खान,अरुण यादव,पूर्व सरपंच शिकारी यादव,पूर्व मुखिया धर्मेंद्र यादव, सरपंचओम प्रकाश यादव,नवल किशोर यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।