


एसडीएफ न्यूज ब्यूरो, खगड़िया।

खगड़िया में स्कूल स्तर की खेल प्रतिभाओं को मंच देने की मुहिम तेज है। जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 के दूसरे दिन जिले के अलग-अलग खेल स्थलों पर खिलाड़ियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार के समन्वय और जिला प्रशासन के निर्देश पर आयोजित प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
जे.एन.के.टी. स्टेडियम में अंडर-17 क्रिकेट के चयन एवं ट्रायल में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। वहीं मानसी के रेलवे ग्राउंड में फुटबॉल प्रतियोगिता में 400 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लेकर मैदान में अपना दमखम दिखाया। खगड़िया के खेल भवन में बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में 300 से अधिक बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जबकि योग, वुशु और शतरंज में भी 200 से अधिक खिलाड़ियों की सहभागिता रही।
अब 7 अक्टूबर को जे.एन.के.टी. स्टेडियम में वॉलीबॉल, हॉकी, साइक्लिंग और बालक कबड्डी, जबकि खेल भवन में शतरंज, टेबल टेनिस और वुशु की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। जिला प्रशासन और खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार की देखरेख में खिलाड़ियों की सुविधा, सुरक्षा, अनुशासन और प्रतियोगिताओं के सुचारू संचालन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।


पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।