जनता दल यूनाइटेड के मधुबनी जिलाध्यक्ष फुले भण्डारी के आकस्मिक निधन पर जदयू परिवार में शोक की लहर है।उनके निधन पर जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं खगड़िया सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि फुले भण्डारी का निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है।उनके निधन से संगठन ने एक समर्पित,कर्मठ और सेवाभावी साथी को खो दिया है।विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि दिवंगत फुले भण्डारी सहज,सरल एवं सेवाभावी व्यक्तित्व के धनी थे।वे अपने व्यवहार और कार्यशैली से लोगों के बीच अलग पहचान रखते थे।उनका निधन व्यक्तिगत रूप से भी मेरे लिए अत्यंत दुःखद है।इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं।उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों, शुभचिंतकों और पार्टी कार्यकर्ताओं को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
जदयू नेताओं ने भी व्यक्त की शोक संवेदना
मधुबनी जिलाध्यक्ष फुले भण्डारी के निधन पर जदयू के अनेक नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में नीलम वर्मा,दीपक सिन्हा, राजकुमार फोगला, आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,उमेश सिंह पटेल,संदीप केडिया,अशोक कुमार सिंह,मनोज कुमार सिंह,चन्दन कश्यप, केदार प्रसाद सिंह, शम्भू झा,अविनाश पासवान,पुरुषोत्तम अग्रवाल,शहाब उद्दीन, फिरदोस आलम,डॉ. धीरेंद्र कुमार, रामविलास महतो, प्रमोद कुमार सिंह, उदय प्रसाद सिंह, राजेश सिंह मुखिया, राजेश कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, लोहा सिंह,निर्मला कुमारी,चन्दन कुमारी, वीणा पासवान, नन्दलाल मंडल, श्रीकांत सिंह कुशवाहा,रामप्रकाश सिंह,राजनीति प्रसाद सिंह,संजय सिंह कुशवाहा,अशोक राय, मायाराम मंडल,रूपेश कुमार उर्फ सहेन्द्र सिंह,सुबोध साह, प्रभात शर्मा,अमरेंद्र सिंह,राका सहाय, चन्देश्वरी राम,आदित्य पटेल,ललित चौधरी, सिद्धांत सिंह छोटू, अंगद कुमार,नासिर इकबाल,रूस्तम अली, प्रमोद केडिया,दिलीप कुमार पोद्दार,शनिचर सदा,योगेन्द्र सदा, अनुज शर्मा,पंकज चौधरी,ममता जायसवाल,पूनम जयसवाल,मुन्नी जयसवाल,पार्वती देवी,गणेश पटेल,डॉ. रवि कौशल,मनोज कुमार पासवान, रामप्रवेश यादव,पवन पासवान,रौशन कुमार, दीपक कुमार यादव एवं पिंकेश यादव सहित अन्य जदयू नेता शामिल हैं।सभी नेताओं ने दिवंगत फुले भण्डारी के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन को पार्टी के लिए बड़ी क्षति बताया तथा शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।