एसडीएफ न्यूज ब्यूरो
सहरसा।बनमा ईटहरी ओपी क्षेत्र अंतर्गत मुंदीचक गांव में एक नवविवाहित महिला के साथ चचेरे ससुर द्वारा घर में घुसकर छेड़खानी करने का मामला सामने आया है।इस मामले को लेकर नवविवाहित महिला स्मृति देवी के पति बिमल कुमार ने ओपी में लिखित आवेदन देकर अपने ही सगे चाचा चालीस वर्षीय हीरा यादव के विरुद्ध जबरन घर में घुसकर पत्नी के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाया है।दिए गए आवेदन में कहा गया है कि,मेरे चाचा अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं और नित्य दिन शराब पीने के आदि हैं।अक्सर शराब पीकर कोहराम मचाना उनकी आदतों में शुमार है।बीते एक सप्ताह से शराब के नशे में रात्रि को अंधेरे में घर घुस जाया करते हैं।कभी मेरा पांव तो कभी मेरी पत्नी का पांव गलत नियत से खींचा करते हैं।जिससे हम लोगों का जीना दुश्वार हो गया है।चाचा की इस हरकत से तंग बिमल कुमार ने ओपी में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
इधर ओपी अध्यक्ष सुनील कुमार भगत का कहना है कि, इस संदर्भ में आवेदन प्राप्त हुआ है।जांच कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।वैसे उन्होंने यह भी कहा कि,मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है।
क्राइम
नशेड़ी ससुर ने नवविवाहिता के साथ की छेड़खानी,पड़ताल में जुटी पुलिस
एसडीएफ न्यूज ब्यूरो सहरसा।बनमा ईटहरी ओपी क्षेत्र अंतर्गत मुंदीचक गांव में एक नवविवाहित महिला के साथ चचेरे ससुर द्वारा घर में घुसकर छेड़खानी करने का मामला सामने आया है।इस मामले को लेकर नवविवाहित महिला स्मृति देवी के पति बिमल कुमार ने ओपी में लिखित आवेदन देकर अपने ही सगे चाचा चालीस वर्षीय हीरा यादव के विरुद्ध जबरन घर में घुसकर पत्नी के साथ छेड़खानी करने का आरो

सहरसा।बनमा ईटहरी ओपी क्षेत्र अंतर्गत मुंदीचक गांव में एक नवविवाहित महिला के साथ चचेरे ससुर द्वारा घर में घुसकर छेड़खानी करने का मामला सामने आया है।इस मामले को लेकर नवविवाहित महिला स्मृति देवी के पति बिमल कुमार ने ओपी में लिखित आवेदन देकर अपने ही सगे चाचा चालीस वर्षीय हीरा यादव के विरुद्ध जबरन घर में घुसकर पत्नी के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाया है।दिए गए आवेदन में कहा गया है कि,मेरे चाचा अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं और नित्य दिन शराब पीने के आदि हैं।अक्सर शराब पीकर कोहराम मचाना उनकी आदतों में शुमार है।बीते एक सप्ताह से शराब के नशे में रात्रि को अंधेरे में घर घुस जाया करते हैं।कभी मेरा पांव तो कभी मेरी पत्नी का पांव गलत नियत से खींचा करते हैं।जिससे हम लोगों का जीना दुश्वार हो गया है।चाचा की इस हरकत से तंग बिमल कुमार ने ओपी में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।