खगड़िया(प्रवीण कुमार प्रियांशु)।
जिले के अलौली प्रखंड अंतर्गत हथवन पंचायत के गढ़बनी गांव में आज शुक्रवार को एक अनियंत्रित ट्रक ने तीन वर्षीय मासूम को रौंद दिया।नतीजतन उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही सदल-बल मौका-ए-वारदात पर पहुंचे अलौली थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने शव को कब्जे में लेकर खगड़िया सदर अस्पताल भिजवाया और पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हाथों सौंप दिया।घटना के बाद से मौत के शिकार हुए बालक की मां का हाल-बेहाल है।मृतक की मां सहित तमाम परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार हथवन पंचायत के गढ़बनी निवासी पप्पू यादव का महज 3 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार सड़क के किनारे-किनारे दुकान जा रहा था।
इसी बीच तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने उसे रौंद दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
खगड़िया
घर के ही समीप स्थित दुकान जा रहे महज 3वर्षीय बालक को एक अनियंत्रित ट्रक ने रौंदा,मौत से मचा कोहराम
खगड़िया(प्रवीण कुमार प्रियांशु)। जिले के अलौली प्रखंड अंतर्गत हथवन पंचायत के गढ़बनी गांव में आज शुक्रवार को एक अनियंत्रित ट्रक ने तीन वर्षीय मासूम को रौंद दिया।नतीजतन उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही सदल-बल मौका-ए-वारदात पर पहुंचे अलौली थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने शव को




पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।