खगड़िया(इरशाद अली)।
जिले के गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बौरना के नवटोलिया में एक 45 वर्षीय अधेड़ द्वारा की गई करतूत का किस्सा खूब सुर्खियों में है।बताया जा रहा है कि,अधेड़ वकील पासवान रात्रि में मौका ताड़कर नवटोलिया निवासी ज्वाला पासवान के घर में बुरी नियत से चिटकनी खोलकर घुस गया और महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने लगा।महिला के ससुर द्वारा जब विरोध किया गया,तो जान मारने की नियत से ईंट से वार कर दिया गया।इस मामले में नवटोलिया निवासी ज्वाला पासवान ने थाना में आवेदन देकर आरोपी वकील पासवान के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगायी है।ज्वाला पासवान ने कहा है कि,उनकी पुत्रवधू घर में सोई हुई थी।इसी बीच देर रात्रि उक्त आरोपी घर का चिटकनी खोलकर अंदर घुस गया और महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने लगा।
दुष्कर्म करने का प्रयास सफल नहीं होने पर बगल में रखा ईंट उठाकर उनके सिर पर वार कर दिया।जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए।देर रात्रि में ही थाना में मौखिक सूचना देते हुए रेफरल अस्पताल में इलाज कराया।हालांकि यह घटना बीते 10 मार्च की बताई जा रही है।पीड़ित के मुताबिक बेहतर इलाज के लिए रेफर होने के कारण 12 मार्च को आवेदन दिया गया।
इधर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि,मामले की जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
खगड़िया
बुरी नियत से देर रात्रि महिला के घर में घुसा अधेड़,विरोध करने पर महिला के ससुर को पीट-पीट कर किया जख्मी
खगड़िया(इरशाद अली)। जिले के गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बौरना के नवटोलिया में एक 45 वर्षीय अधेड़ द्वारा की गई करतूत का किस्सा खूब सुर्खियों में है।बताया जा रहा है कि,अधेड़ वकील पासवान रात्रि में मौका ताड़कर नवटोलिया निवासी ज्वाला पासवान के घर में बुरी नियत से चिटकनी खोलकर घुस गया और महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने लगा।महिला के ससुर द्वारा जब विरोध किया गया,तो

जिले के गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बौरना के नवटोलिया में एक 45 वर्षीय अधेड़ द्वारा की गई करतूत का किस्सा खूब सुर्खियों में है।बताया जा रहा है कि,अधेड़ वकील पासवान रात्रि में मौका ताड़कर नवटोलिया निवासी ज्वाला पासवान के घर में बुरी नियत से चिटकनी खोलकर घुस गया और महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने लगा।महिला के ससुर द्वारा जब विरोध किया गया,तो जान मारने की नियत से ईंट से वार कर दिया गया।इस मामले में नवटोलिया निवासी ज्वाला पासवान ने थाना में आवेदन देकर आरोपी वकील पासवान के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगायी है।ज्वाला पासवान ने कहा है कि,उनकी पुत्रवधू घर में सोई हुई थी।इसी बीच देर रात्रि उक्त आरोपी घर का चिटकनी खोलकर अंदर घुस गया और महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने लगा।
इधर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि,मामले की जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।