खगड़िया
कोविड की कहर के बीच सूर्य अस्त होने से पहले बाजार भ्रमण को निकली अधिकारियों की टोली, शाम 4बजे के बाद खुली मिली दुकानों के सामने डीएम डॉ.आलोक रंजन घोष के ठहरे कदम,सख्त आदेश देकर दुक
राजेश सिन्हा कोरोना महामारी की दूसरी लहर से बचाव के बाबत राज्य सरकार द्वारा 28अप्रैल को जारी नए गाइड लाइंस के आधार पर बाजार की तमाम दुकानें शाम चार बजे बंद हुई अथवा नहीं हुई,इसका जायजा लेने के बाबत खगड़िया के जिलाधिकारी डॉक्टर आलोक रंजन घोष आज गुरुवार अर्थात 29 अप्रैल को पूरे लाव लश्कर के साथ बाजार भ्रमण को निकले। जिलाधिकारी डॉ० आलोक रंजन घोष के नेतृत्व में


कोरोना महामारी की दूसरी लहर से बचाव के बाबत राज्य सरकार द्वारा 28अप्रैल को जारी नए गाइड लाइंस के आधार पर बाजार की तमाम दुकानें शाम चार बजे बंद हुई अथवा नहीं हुई,इसका जायजा लेने के बाबत खगड़िया के जिलाधिकारी डॉक्टर आलोक रंजन घोष आज गुरुवार अर्थात 29 अप्रैल को पूरे लाव लश्कर के साथ बाजार भ्रमण को निकले।
जिलाधिकारी डॉ० आलोक रंजन घोष के नेतृत्व में जिलास्तरीय,अनुमंडल स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों ने भी सरकार द्वारा जारी अद्यतन कोविड दिशा-निर्देश के अनुपालन के मद्येनजर शाम 4 बजे से खगड़िया जिले के विभिन्न बाजारों का भ्रमण किया।इस दौरान अधिकांश दुकानें तो बंद पाई गई,लेकिन कुछ खुली दुकानें भी मिली।ऐसे दुकान संचालकों को सख्त आदेश देते हुए उनकी दुकानों को बंद कराया गया। ****************************************************
जिलाधिकारी ने स्वयं खगड़िया शहर के विभिन्न बाजारों का जायजा लिया उन्होंने अधिकांश दुकानों एवं प्रतिष्ठानों को बंद पाया। शेष दुकान और प्रतिष्ठानों को बंद किए जाने का सिलसिला देखकर उन्होंने राहत महसूस की।इस दौरान कुछ खुली दुकानों को देखकर उनके कदम ठहरे और जो दुकानें खुली पाई गई,उसके संचालकों को निर्धारित समय पर बंद करने को ले निर्देशित किया गया। *************************************************** इधर खगड़िया शहर में अपर समाहर्ता शत्रुंजय कुमार मिश्रा ने बाजार स्थित दुकानों का जायजा लिया,जबकि उप विकास आयुक्त श्रीमती अभिलाषा शर्मा ने समाहरणालय रोड स्थित दुकानों का निरीक्षण किया।इसी प्रकार जिला पंचायती राज पदाधिकारी संजय कुमार शर्मा तथा आपदा प्रभारी टेसलाल सिंह ने भी शहर स्थित विभिन्न बाजारों का भ्रमण किया एवं अधिकांश दुकानों को बंद पाया।
बावजूद इसके उन्होंने रुककर लोगों को जानकारी दी कि शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा।अधिकारियों द्वारा बाजारों का भ्रमण किए जाने के दौरान राजेंद्र चौक स्थित सब्जी मंडी में भी अधिकांश दुकानें बंद पाई गईं। सब्जी वालों सहित फुटकर विक्रेता एवं ठेले नहीं दिखे।कुल मिलाकर यह राहत का विषय माना जा सकता है कि कोविड संक्रमण को देखते हुए स्वेच्छा से लोग सरकारी दिशा-निर्देश का पालन करने को तत्पर दिखे। ***************************************************
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।