रेशु रंजन/खगड़िया
जिले के पसराहा थाना अंतर्गत सतीशनगर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 31पर आज गुरुवार के दोपहर कार पलटने से कार में सवार तीन लोग जख्मी हो गए।घटना के समय एनएच 31 पर गस्ती कर पसराहा थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास ने कार सहित उसमें सवार लोगों को थाना लाया और पसराहा के पंचायत समिति सदस्य जय चंद्र कुमार ने घायलों का तत्क्षण इलाज कराया।कार में सवार जख्मी डॉक्टर अभिजीत कुमार ने बताया कि वह लोग अपने पटना स्थित अपने घर से उदाकिशुनगंज की ओर जा रहे थे।अभी वह लोग सतीश नगर के पास पहुंचे ही थे कि विपरित दिशा से आ रही गाड़ी को बचाने के चक्कर में उनकी कार सड़क के किनारे बने सीमेंट के पीलर में जाकर टकरा गई।
नतीजतन कार में सवार चालक सहित तीनों लोग जख्मी हो गए।लेकिन चालक गंभीर रुप से घायल हो गया।इधर प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पीलर में कार की इतनी जबरदस्त टक्कर हुई कि पश्चिम से पूरब दिशा की ओर जा रही कार ठोकर लगने के बाद पूरब से पश्चिम की ओर मुड़ गयी।जख्मी लोगों की पहचान पटना निवासी अभिजीत कुमार,कृष्ण कुमार तथा अवधेश कुमार के रूप में हुई है।
इधर थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास ने बताया कि दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।गाड़ी को जब्त करते हुए जख्मी को इलाज के लिए भेज दिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।
खगड़िया
...और जब एनएच-31के किनारे लगे पीलर से जा टकरायी अनियंत्रित कार, चालक सहित तीन कार सवार जख्मी
रेशु रंजन/खगड़िया जिले के पसराहा थाना अंतर्गत सतीशनगर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 31पर आज गुरुवार के दोपहर कार पलटने से कार में सवार तीन लोग जख्मी हो गए।घटना के समय एनएच 31 पर गस्ती कर पसराहा थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास ने कार सहित उसमें सवार लोगों को थाना लाया और पसराहा के पंचायत समिति सदस्य जय चंद्र कुमार ने घायलों का तत्क्षण इलाज कराया।कार में सवार जख्म

जिले के पसराहा थाना अंतर्गत सतीशनगर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 31पर आज गुरुवार के दोपहर कार पलटने से कार में सवार तीन लोग जख्मी हो गए।घटना के समय एनएच 31 पर गस्ती कर पसराहा थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास ने कार सहित उसमें सवार लोगों को थाना लाया और पसराहा के पंचायत समिति सदस्य जय चंद्र कुमार ने घायलों का तत्क्षण इलाज कराया।कार में सवार जख्मी डॉक्टर अभिजीत कुमार ने बताया कि वह लोग अपने पटना स्थित अपने घर से उदाकिशुनगंज की ओर जा रहे थे।अभी वह लोग सतीश नगर के पास पहुंचे ही थे कि विपरित दिशा से आ रही गाड़ी को बचाने के चक्कर में उनकी कार सड़क के किनारे बने सीमेंट के पीलर में जाकर टकरा गई।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।