नैयर आलम की रिपोर्ट बेलदौर(खगड़िया)।प्रखंड क्षेत्र से बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न गली-मुहल्लों में घूम कर करीब 11 हजार रुपये इकट्ठा किया।श्री राम मंदिर निर्माण के बाबत धन संग्रह कर संबंधित कमेटी के खाते में डाल दिया।बताया गया कि बीते 19 जनवरी को प्रखंड मुख्यालय स्थित गांधी इंटर विद्यालय से श्री राम मंदिर निर्माण को ले बेलदौर प्रखंड के 16 पंचायतों में घूम-घूमकर झांकी निकाली गई थी।21 जनवरी से बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने श्री राम मंदिर निर्माण हेतु निधि धन संग्रह के लिए घूम-घूम कर करीब 11 हजार रुपये जमा किए।वही बुधवार को बजरंग दल के जिला मंत्री संजय कुमार वर्मा ने बेलदौर प्रखंड से अयोध्या श्री राम मंदिर हेतु निधि डिपोजिट कर बताया कि बेलदौर स्थित एसबीआई ब्रांच से करीब 11 हजार रुपए भेज कर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के बीच खुशी व्याप्त है।मौके पर बजरंग दल के संयोजक केशव मोदी, गोरक्षा प्रमुख जय हिंद कुमार, राहुल कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। ===========================