* गौरव सिन्हा

खगड़िया के सांसद चौधरी महबूब अली कैसर द्वारा भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा उर्फ लड्डू जी को जिले के गोगरी प्रखंड का सांसद प्रतिनिधि मनोनित किए जाते ही भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच प्रसन्नता की लहर दौर गई है।श्री शर्मा के मनोनयन से आह्लादित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद चौधरी महबूब अली कैसर को साधुवाद देते हुए कहा कि अरुण कुमार शर्मा के सांसद प्रतिनिधि बनने से विभिन्न कार्यों को गति मिलेगी।भाजपा के साथ-साथ एनडीए के तमाम कार्यकर्ताओं ने गोगरी के नव मनोनित सांसद प्रतिनिधि लड्डू जी को बधाई दी है और कहा है कि अब सांसद मद की राशि से इलाके के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त होना तय है।राजेश पंडित,रंजीत कुमार रंजन, नितिन केजरीवाल,राजीव कुमार जयसवाल,सुजीत कुमार,अमर सिन्हा, मनीष कुमार राय,गौतम, अंकित, आवेश कुमार चौधरी,अमोद कुमार,आशीष मिश्रा, प्रशांत मिश्रा,सोनू मिश्रा,राकेश कुमार सिन्हा,बिनय सिंह, अशोक कुमार पंकज, अनिल कुमार शर्मा,अमित कुमार, रंजीत कुमार,प्रह्लाद पंडित, बबलू मंडल,कौशल कुमार, रेखा देवी,रतन माला देवी, अंजली कुमारी,मीनाक्षी देवी आदि ने भी नव मनोनित सांसद प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह को बधाई दी है और कहा है कि सांसद चौधरी महबूब अली कैसर द्वारा देर से ही सही,लेकिन दुरुस्त फैसला लिया गया है।इसके लिए सांसद चौधरी महबूब अली कैसर साधुवाद के पात्र हैं।