खगड़िया
विधवा सम्मान समारोह आयोजित कर विधवा महिलाओं की दारुण स्थिति को किया रेखांकित, कहा-विधवा विवाह को ससम्मान मिले प्राथमिकता, सादे लिवास में घूंट-घूंटकर जीती हैं विधवाएं
प्रवीण कुमार प्रियांशु समाज विकास मंच जलकौड़ा,खगड़िया के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस के अवसर पर 'विधवा सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि आर.एस.सेन्ट्रल स्कूल के डायरेक्टर सह मंच के पूर्व अध्यक्ष डॉ. रोहित शर्मा,पूर्व पंचायत समिति सदस्य मुकेश शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व उप प्रमुख तब्बसुम आरा, सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुर्रहमान उर्फ मुन्न


समाज विकास मंच जलकौड़ा,खगड़िया के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस के अवसर पर 'विधवा सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि आर.एस.सेन्ट्रल स्कूल के डायरेक्टर सह मंच के पूर्व अध्यक्ष डॉ. रोहित शर्मा,पूर्व पंचायत समिति सदस्य मुकेश शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व उप प्रमुख तब्बसुम आरा, सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुर्रहमान उर्फ मुन्न जी की मौजूदगी में समारोह का संचालन मंच के संयोजक ब्रज किशोर सहनी ने किया।
उन्होंने कहा कि आज भी अधिकतर समाज व परिवार में ऐसी कुरीति है कि कम उम्र की विधवा बहनों को सारी उम्र एक सफेद लिवास में घूंट-घूंट कर जीवन गुजारना पड़ रहा है।
अन्य अतिथियों ने भी मंच के द्वारा समाज हित में किए जा रहे कार्यों पर विस्तृत चर्चा की और कार्यकर्ताओं की भूमिका को सराहा।कहा कि क्षेत्र में ऐसी संस्था का होना बेहद जरुरी है,जो हर निम्न व शोषित वर्गों के लिए हमेशा तत्पर रहती है।
वर्तमान समय में समाज विकास मंच द्वारा क्षेत्र में शिक्षा,स्वास्थ्य एवं खेल के साथ-साथ समाज में फैली कुरीतियों मसलन मृत्यु-भोज,बाल-विवाह,बाल मजदूरी,महिला उत्पीड़न आदि को दूर करने को ले जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है,जो समाज के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।
मंच के अध्यक्ष हजारी प्र.साह एवं सचिव हरेराम पोद्दार के द्वारा संयुक्त रुप से धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।