खगड़िया(गौरव सिन्हा)।
जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव जिस तरह रोजाना बिहार के विभिन्न जिले के शोषित व पीड़ितों की पीड़ा बांटते हुए उनका हर संभव सहयोग करते हैं,उससे प्रभावित होकर जिले के आमजन,छात्र व नौजवान पार्टी से न केवल जुड़ने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं,बल्कि जुड़ भी रहे हैं।उक्त बातें नगर पंचायत मानसी इकाई में जाप और युवा शक्ति के नगर अध्यक्ष का दायित्व सौंपते हुए जन अधिकार युवा परिषद के जिलाध्यक्ष अभय कुमार गुड्डू ने कही।वाल्मिकी चंद्रवंशी को जन अधिकार पार्टी,सुशांत कुमार कुशवाहा को जन अधिकार युवा परिषद,चंदन कुमार रजक को जाप एससी-एसटी सेल और अमन कुमार राजपूत को युवा शक्ति के नगर अध्यक्ष के रुप में मनोनीत करते हुए श्री गुड्डू ने सभी नवनियुक्त नगर अध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।जिलाध्यक्ष अभय कुमार गुड्डू ने अपने संबोधन में कहा कि,सूबे बिहार में एकमात्र नेता पप्पू यादव हैं, जिनसे हर वर्ग-समुदाय के लोगों की आशा जुड़ी रहती है।वर्तमान समय में जिस प्रकार जाति-धर्म की राजनीति कर लोगों को जाति-धर्म में बांटा जा रहा है, इसको हम छात्र-नौजवान को आगे आकर रोकना पड़ेगा।तभी समाज और राष्ट्र का सर्वांगीण विकास संभव है।
वहीं नवनियुक्त नगर अध्यक्ष वाल्मिकी चंद्रवंशी ने शीर्ष नेताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि,जिस आशा और उम्मीद के साथ उन्हें नगर अध्यक्ष बनाया गया है,उस पर वह सौ प्रतिशत खड़े उतरेंगे।
जल्द ही नगर के सभी वार्ड में पार्टी का विस्तार होगा और नगर पंचायत की जनता की हर समस्याओं के समाधान को लेकर हर संभव प्रयास किया जाएगा।
खगड़िया
नगर पंचायत मानसी में जाप व युवा शक्ति का संगठन विस्तार,जाति-धर्म की राजनीति को रोकने के लिए छात्र व नौजवानों को आना होगा आगे:अभय कुमार गुड्डू
खगड़िया(गौरव सिन्हा)। जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव जिस तरह रोजाना बिहार के विभिन्न जिले के शोषित व पीड़ितों की पीड़ा बांटते हुए उनका हर संभव सहयोग करते हैं,उससे प्रभावित होकर जिले के आमजन,छात्र व नौजवान पार्टी से न केवल जुड़ने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं,बल्कि जुड़ भी रहे हैं।उक्त बातें नगर पंचायत मानसी इकाई में जाप और
READERSHIP33.7kVIEWS


जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव जिस तरह रोजाना बिहार के विभिन्न जिले के शोषित व पीड़ितों की पीड़ा बांटते हुए उनका हर संभव सहयोग करते हैं,उससे प्रभावित होकर जिले के आमजन,छात्र व नौजवान पार्टी से न केवल जुड़ने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं,बल्कि जुड़ भी रहे हैं।उक्त बातें नगर पंचायत मानसी इकाई में जाप और युवा शक्ति के नगर अध्यक्ष का दायित्व सौंपते हुए जन अधिकार युवा परिषद के जिलाध्यक्ष अभय कुमार गुड्डू ने कही।वाल्मिकी चंद्रवंशी को जन अधिकार पार्टी,सुशांत कुमार कुशवाहा को जन अधिकार युवा परिषद,चंदन कुमार रजक को जाप एससी-एसटी सेल और अमन कुमार राजपूत को युवा शक्ति के नगर अध्यक्ष के रुप में मनोनीत करते हुए श्री गुड्डू ने सभी नवनियुक्त नगर अध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।जिलाध्यक्ष अभय कुमार गुड्डू ने अपने संबोधन में कहा कि,सूबे बिहार में एकमात्र नेता पप्पू यादव हैं, जिनसे हर वर्ग-समुदाय के लोगों की आशा जुड़ी रहती है।वर्तमान समय में जिस प्रकार जाति-धर्म की राजनीति कर लोगों को जाति-धर्म में बांटा जा रहा है, इसको हम छात्र-नौजवान को आगे आकर रोकना पड़ेगा।तभी समाज और राष्ट्र का सर्वांगीण विकास संभव है।
जल्द ही नगर के सभी वार्ड में पार्टी का विस्तार होगा और नगर पंचायत की जनता की हर समस्याओं के समाधान को लेकर हर संभव प्रयास किया जाएगा।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।