खगड़िया।

 

 

सामाजिक संगठन फरकिया मिशन के बैनर तले खगड़िया जिले के ग्राम कचहरी अलौली परिसर में पृथ्वी दिवस एवं रक्षाबंधन के मद्देनजर पौधारोपण,पीपल वृक्ष में रक्षाबंधन तथा स्वच्छता अभियान चलाया गया।परिसर में फरकिया मिशन के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाया। वहीं मुस्कान कुमारी माही कुमारी,अंबिका कुमारी चांदनी देवी आदि ने सबसे ज्यादा ऑक्सीजन उत्सर्जित करने वाली पीपल वृक्ष में राखी बांध कर दीर्घायु जीवन की कामना की।मौके पर परिसर में स्वच्छता सफाई एवं पौधारोपण अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर स्वयंसेवी महासंघ के अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि मानव अस्तित्व एवं पृथ्वी के अस्तित्व को बचाने हेतु वृक्षारोपण अति आवश्यक है।वर्तमान समय में ऑक्सीजन की किल्लत महसूस हो रही है।इसलिए ऐसी परिस्थिति में अधिक ऑक्सीजन उत्सर्जित करने वाली पीपल,बरगद, तुलसी आदि पौधा लगाना हमारी जिम्मेवारी तो है ही, कर्तव्य भी बन गया है।

कार्यक्रम में महेश्वर यादव, पंकज यादव,तितली भारती, चंद्रजीत यादव,शंकर पासवान,अमरजीत पासवान, महेंद्र यादव,नरेश महतो आदि ने भाग लिया।

प्रवीण कुमार प्रियांशु की रिपोर्ट

नोट:कहीं भी नेता या अधिकारी का भ्रष्टाचार दिखे तो वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर वीडियो और मैटर भेजें।खबर को प्रमुखता दी जाएगी।