खगड़िया
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कांग्रेस जनों का फूटा गुस्सा,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आसिफ नजीर के नेतृत्व में धरना देते हुए योगी सरकार को दिया
गौरव सिन्हा योगी सरकार द्वारा कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को असंवैधानिक से गिरफ्तार करने का आरोप लगाते हुए युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष आसिफ़ नजीर के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं द्वारा खगड़िया जिला मुख्यालय स्थित शहर की हृदय स्थली बापू पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा सामने आज 5 अक्टूबर को धरना को दिया गया।धरनार्थियों को संबोधित करते हुए


योगी सरकार द्वारा कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को असंवैधानिक से गिरफ्तार करने का आरोप लगाते हुए युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष आसिफ़ नजीर के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं द्वारा खगड़िया जिला मुख्यालय स्थित शहर की हृदय स्थली बापू पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा सामने आज 5 अक्टूबर को धरना को दिया गया।धरनार्थियों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष आसिफ़ नजीर ने कहा कि कृषि कानून के विरोध में किसानों द्वारा मंत्री को शांति पूर्ण तरीके से काला झंडा दिखाया जा रहा था।इसी बीच मंत्री अजय मिश्र के बेटे आशीष मिश्र की गाड़ी से 4 किसानों को कुचल दिया गया।इस दौरान कई किसान घायल हो गये।घायल किसानों के शोकाकुल परिवार से मिलने कांग्रेस की महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जा रहीं थीं,लेकिन पीलीभीत पूरनपुर जिला लखीमपुर जाने के क्रम में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा को गिरफ्तार कर लिया।उन्होंने कहा कि इससे आम जनमानस एवं किसानों के साथ-साथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में व्यापक आक्रोश है।योगी सरकार जल्द से जल्द कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को रिहा करे और प्रियंका गांधी वाड्रा को शोकाकुल परिवार से मिलने दिया जाए, अन्यथा युवा कांग्रेस संवैधानिक तरीके से बड़े आंदोलन करने के लिए कमर कस रखी है।धरना पर बैठे कई वक्ताओं ने भी अपना आक्रोश व्यक्त किया।मौके पर उपाध्यक्ष मयंक जायसवाल, मनोज चौधरी,फूलचंद यादव, रोशन चन्द्रवंशी,नगर अध्यक्ष शिवजी दास,उपाध्यक्ष दीपक गौतम साह,श्रवण चंद्रवंशी, मुकेश महतो,मोहम्मद अमजद इत्यादि उपस्थित थे।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।