खगड़िया
भगोड़े कृषि समन्वयक एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी पर गिरी गाज,डीडीसी ने खेतों में पुआल जलाने वाले किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं से वंचित रखने सहित अन्य निर्देश भी किया जारी
गौरव सिन्हा खगड़िया प्रखंड अंतर्गत जहांगीरा पंचायत में आज सोमवार अर्थात 22 नवम्बर को उपविकास आयुक्त श्रीमति अभिलाषा शर्मा द्वारा अगहनी धान फसल के फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया गया।बिहार के अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय,योजना एवं विकास विभाग,द्वारा बिहार राज्य फसल सहायता योजनान्तर्गत खरीफ फसल, भदई मकई और अगहनी धान का पंचायत स्तरीय फसल कटनी आयोजित किया जाता ह
READERSHIP152.8kVIEWS



इतना ही नहीं,इसके आंकड़ों का प्रयोग कृषि संबंधित नीतियों को तय करने में भी किया जाता है।
किसान दिलीप सिंह ने उप विकास आयुक्त को बताया कि उन्हें अभी तक कृषि विभाग के किसी योजना का लाभ नहीं मिला है।स्थानीय कृषि समन्वयक के बारे में शिकायत प्राप्त होने पर उप विकास आयुक्त ने उसके खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।
जिला कृषि पदाधिकारी शैलेश कुमार भी मौके पर पहुंचकर खेत में पुआल जलाने वाले किसान के बारे में जानकारी प्राप्त कर उसे कृषि विभाग के लाभदायक योजनाओं से अगले 3 साल तक वंचित करने का निर्देश दिया। कृषि समन्वयक के साथ प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभिमन्यु कुमार के भी सूचना के बावजूद अनुपस्थित रहने पर डीडीसी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और प्रखंड कृषि पदाधिकारी से भी स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।