श्रवण आकाश/खगड़िया
जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के भरसो पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 8 निवासी प्रकाश दास के 21 वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार का शव पुलिस ने उसके झोपड़ीनुमा घर के दरवाजे से फंदे से लटकी हालत में बरामद किया है।हालांकि गुलशन कुमार की मौत को लेकर संशय बरकरार है और तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।सवाल यह उठ रहा है कि गुलशन ने आत्महत्या की अथवा उसकी किसी ने हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया!
इधर गुलशन के पिता प्रकाश दास का कहना है कि पूर्व के प्रेम प्रसंग के विवाद में मेरे बेटे की हत्या फांसी लगाकर व गला दबाकर मेरे पड़ोसी और सहित उसके करीब 6सगे संबंधियों ने मिलकर कर दी और शव को मेरे दरवाजे पर लाकर फंदे से लटका दिया है।उन्होंने दावे के साथ कहा है कि मेरे पुत्र की हत्या कर दी गई है।
इधर परबत्ता थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल ने बताया कि गुलशन कुमार की हत्या हुई है अथवा उसने आत्महत्या की है,इसके लिए गंभीरता पूर्वक जांच की जा रही है।परिजनों ने जिस बात को पुलिस के सामने लाया है,उस बिंदु पर भी जांच की जा रही है।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बावत खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना के कारणों का खुलासा होना तय है।
दूसरी तरफ उक्त घटना को लेकर क्षेत्र में मातमी दृश्य पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
खगड़िया
झोपड़ीनुमा घर के दरवाजे पर भरसों के युवक की फंदे से लटकी मिली लाश,युवक ने की आत्महत्या या उसकी हुई हत्या...संशय बरकरार
श्रवण आकाश/खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के भरसो पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 8 निवासी प्रकाश दास के 21 वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार का शव पुलिस ने उसके झोपड़ीनुमा घर के दरवाजे से फंदे से लटकी हालत में बरामद किया है।हालांकि गुलशन कुमार की मौत को लेकर संशय बरकरार है और तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।सवाल यह उठ रहा है कि गुलशन ने आत्महत्या की अथवा उसकी किसी ने ह

श्रवण आकाश/खगड़िया
इधर परबत्ता थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल ने बताया कि गुलशन कुमार की हत्या हुई है अथवा उसने आत्महत्या की है,इसके लिए गंभीरता पूर्वक जांच की जा रही है।परिजनों ने जिस बात को पुलिस के सामने लाया है,उस बिंदु पर भी जांच की जा रही है।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बावत खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना के कारणों का खुलासा होना तय है।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।