रेशु रंजन/खगड़िया
जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरपाती गांव एक युवक की आज मंगलवार की सुबह घर में बरेरी से लटकी लाश देखकर परिजनों सहित ग्रामीणों के बीच सनसनी मच गयी।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाबत खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया।हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने आत्महत्या की अथवा उसकी हत्या कर किसी ने शव को बरेरी से लटका दिया।पुलिस घटना के संबंध में परिजनों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ कर विवेचना में लगी हुई है।घटना स्थल के पास पुलिस का पहरा लगा दिया गया है।
मृतक की पहचान पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरपाती वार्ड 8 निवासी भादो रजक के 22 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार रुप में हुई है।मृतक के पिता घर से बाहर प्रदेश में रहकर कमाई करते हैं।मृतक मां,बुआ,बहन सहित अन्य परिजनों ने बताया कि अभिषेक की अन्यत्र कहीं हत्या कर दी गयी और शव को घर में लाकर बरेरी से लटका दिया गया।गोगरी डीएसपी रमेश कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की है।
इधर पसराहा थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास ने बताया कि पिपरपांती में एक युवक द्वारा फांसी लगा कर आत्महत्या किए जाने की बात भी सामने आ रही है।पुलिस हर बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि युवक की हत्या हुई है या उसने आत्महत्या की है।फिलहाल मामले की जांच चल रही है।बहरहाल,घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा है और लोग जितनी मुंह,उतनी बातें कर रहे हैं।
खगड़िया
पसराहा के पिपरपाती में फंदे से लटकी मिली युवक की लाश,युवक ने की आत्महत्या या उसकी हुई हत्या!संशय बरकरार
रेशु रंजन/खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरपाती गांव एक युवक की आज मंगलवार की सुबह घर में बरेरी से लटकी लाश देखकर परिजनों सहित ग्रामीणों के बीच सनसनी मच गयी।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाबत खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया।हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने आत्महत्या की अथवा उसकी ह




पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।