खगड़िया
सर्वोदय मध्य विद्यालय भवन की जर्जरता पर नहीं है विभागीय पदाधिकारियों का ध्यान,सुलगता सवाल: अगर बच्चों के साथ हुआ हादसा तो जिम्मेदारी की चादर ओढ़ेगा आखिर कौन?
खगड़िया। सदर प्रखंड अन्तर्गत बेला सिमरी पंचायत स्थित सर्वोदय मध्य विद्यालय के भवन का हाल बेहाल है।भवन की जर्जरता इस बात की गवाही दे रहा है कि बच्चों से विभागीय पदाधिकारियों का कोई सरोकार नहीं रह गया है। स्थिति यह है कि विद्यालय का भवन न केवल कभी भी जमींदोज हो सकता है,बल्कि अध्यनरत बच्चों के साथ कभी भी बड़ा हादसा भी हो सकता है।स्थानीय लोगों द्वारा बार-बार विभ



जर्जर भवन के कारण कभी भी बड़ा हादसा होने की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता है।बताया गया कि इस विद्यालय में लगभग 1300 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं।इस आदर्श विद्यालय के कमरे जब जर्जर हो गए तो शिक्षकों ने बरामदे पर पढ़ाना शुरु किया।लेकिन अब बरामदा भी जर्जर हो गया है।बहरहाल,देखना दिलचस्प होगा संभावित खतरे से पूर्व विभागीय पदाधिकारियों द्वारा संज्ञान लिया जाता है अथवा हादसे का इंतजार किया जाता है!
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।