खगड़िया(मोहम्मद नैयर)।
जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत बोबील पंचायत के वार्ड नंबर 6 में डायन होने का आरोप लगाकर दबंगों द्वारा महिला को पीट दिया गया।मारपीट के कारण जख्मी 40 वर्षीय महिला को परिजनों द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।उक्त मामले को लेकर बोबील पंचायत के वार्ड नंबर 6 निवासी सुभाष पासवान की पत्नी मीरा देवी द्वारा बेलदौर के थानाध्यक्ष को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी गई है।हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि,उक्त महिला के घर में पिछले दिनों चोरी हो गई थी।वह चोरी को लेकर अपने घर परिवार में कुछ बोल रही थी।तभी परमानंद पासवान समेत उसके परिवार वालों ने मारपीट कर उसे जख्मी कर दिया।
इधर,थानाध्यक्ष पंकज प्रकाश का कहना है कि,इस संदर्भ में मिले आवेदन के आलोक में मामले की छानबीन करवा रहे हैं।जांचोपरांत दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
खगड़िया
डायन होने का आरोप लगाकर दबंग पड़ोसियों ने महिला को पीटा,पुलिस कर रही मामले की पड़ताल
खगड़िया(मोहम्मद नैयर)। जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत बोबील पंचायत के वार्ड नंबर 6 में डायन होने का आरोप लगाकर दबंगों द्वारा महिला को पीट दिया गया।मारपीट के कारण जख्मी 40 वर्षीय महिला को परिजनों द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।उक्त मामले को लेकर बोबील पंचायत के वार्ड नंबर 6 निवासी सुभाष पासवान की पत्नी मीरा देवी द्वारा बेलदौर के थानाध्यक्ष को

जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत बोबील पंचायत के वार्ड नंबर 6 में डायन होने का आरोप लगाकर दबंगों द्वारा महिला को पीट दिया गया।मारपीट के कारण जख्मी 40 वर्षीय महिला को परिजनों द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।उक्त मामले को लेकर बोबील पंचायत के वार्ड नंबर 6 निवासी सुभाष पासवान की पत्नी मीरा देवी द्वारा बेलदौर के थानाध्यक्ष को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी गई है।हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि,उक्त महिला के घर में पिछले दिनों चोरी हो गई थी।वह चोरी को लेकर अपने घर परिवार में कुछ बोल रही थी।तभी परमानंद पासवान समेत उसके परिवार वालों ने मारपीट कर उसे जख्मी कर दिया।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।