खगड़िया
विभिन्न पंचायतों के दर्जनों मुखिया टीका लगवाने को ले स्वयं आए आगे,डीएम डॉ आलोक रंजन घोष ने जिलेवासियों से टीके लेने की अपील करते हुए कहा- अफवाहों का नहीं है कोई वैज्ञानिक व तथ्यात्
राजेश सिन्हा खगड़िया के जिलाधिकारी डॉक्टर आलोक रंजन घोष ने तमाम खगड़ियावासियों को टीका लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि टीका बिल्कुल ही सुरक्षित है और कोरोना से बचाव के लिए कारगर है।उन्होंने कहा कि मैंने स्वयं टीके की दोनों खुराकें ली है और कोविड संक्रमण होने के बावजूद भी उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई।टीका लगने के उपरांत कोविड होने के बावजूद


खगड़िया के जिलाधिकारी डॉक्टर आलोक रंजन घोष ने तमाम खगड़ियावासियों को टीका लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि टीका बिल्कुल ही सुरक्षित है और कोरोना से बचाव के लिए कारगर है।उन्होंने कहा कि मैंने स्वयं टीके की दोनों खुराकें ली है और कोविड संक्रमण होने के बावजूद भी उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई।टीका लगने के उपरांत कोविड होने के बावजूद संक्रमण का गंभीर असर नहीं पड़ता है।
इतना ही नहीं,मौत का खतरा न्यूनतम हो जाता है।समाज हित में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रत्येक व्यक्ति को टीका अवश्य लेना चाहिए।जिलाधिकारी आज गुरुवार अर्थात 17जून को मुखियाओं के लिए कोविड-19 संक्रमण के मद्देनजर आयोजित कोविड टीकाकरण अभियान सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने के लिए टीकाकरण ही एकमात्र उपाय है।टीका पूर्णतया: सुरक्षित है और सभी चिकित्सीय मानकों पर खरा उतरता है।इसके संबंध में किसी भी प्रकार की भ्रांतियों एवं अफवाहों पर ध्यान न दें।इन अफवाहों का कोई वैज्ञानिक और तथ्यात्मक आधार नहीं है।
लोगों को टीकाकरण हेतु प्रेरित करें और अफवाहों का खंडन भी करें।
इस बैठक में पंचायतों में चल रही जल-नल योजनाओं के साथ-साथ लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यो व राशन कार्ड वितरण की भी समीक्षा की गई।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।