खगड़िया(राजकमल)।

जिले के बेलदौर थाना अंतर्गत ढ़ाड़ी गांव में गुरुवार की देर शाम पुरानी रंजीश को लेकर दबंगों ने एक 28 वर्षीय महिला को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया।परिजनों द्वारा उसे घायल अवस्था में पीएचसी लाया गया।जख्मी महिला की पहचान बेलदौर थाना अंतर्गत ढाड़ी गांव निवासी मिथुन कुमार की 28 वर्षीय पत्नी सोनी देवी के रुप में हुई है।बताया जा रहा है कि,इस घटना को लाठी-डंडे से लैश गांव के ही पंकज कुमार समेत आधा दर्जन से अधिक व्यक्तियों ने अंजाम दिया है।पीड़ित महिला का आरोप है कि,मारपीट के दौरान उसके पास से करीब 35 हजार रुपये भी छीन लिए गए हैं।इस संदर्भ में पीड़ित महिला द्वारा बेलदौर थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई है।इधर,थाना अध्यक्ष पंकज प्रकाश का कहना है कि,इस संदर्भ में पीड़िता महिला द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।छानबीन कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।