खगड़िया
चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर भी श्रद्धालु मंदिरों में नहीं कर सकेंगे पूजा अर्चना,घर पर रहकर ही करनी होगी माँ दुर्गे की अराधना*
राजेश सिन्हा की रिपोर्ट कोरोना की दूसरी लहर ने लोगों की जिंदगी में एक बार फिर ठहराव ला दिया है। स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गुरुजी चुपके-चुपके बच्चों को पढ़ाकर अपना और बच्चों का कल्याण करने में लगे हैं,तो मंदिर-मस्जिदों में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर पाबंदी है। दुकानों के साथ-साथ अन्य प्रतिष्ठानों में समय से पहले ताले लटक जा रहे हैं।बात अलग



बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष कमल कुमार ने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए ज़िला प्रशासन के आह्वान पर मंदिर में न तो श्रद्धालुओं के लिए पूजा अर्चना की व्यवस्था की जाएगी और न ही रामनवमी पर मंदिर में ध्वजारोहण होना है।समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अमित कुमार प्रिंस ने श्रद्धालुओं से अपने-अपने घरों में ही माँ दुर्गा की पूजा अर्चना करने व रामनवमी पर अपने-अपने घरों में ध्वजारोहण करने की अपील की है।उन्होंने कहा कि ज़िला प्रशासन के आदेशानुसार समिति द्वारा यह निर्णय लिया गया है।उन्होंने श्रद्धालुओं से मंदिर नहीं आने व भीड़ इकट्ठा नहीं करने करने की अपील की है। *************************************************** सचिव पंकज कुमार रंजन ने श्रद्धालुओं से इस व्यवस्था में सहयोग की अपील की है और कहा है कि इस बार भी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए पूजा अर्चना की व्यवस्था नहीं की जाएगी।इधर वकील यादव ने जिला प्रशासन से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की।समाजसेवी आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने समिति द्वारा की जा रही व्यवस्था की सराहना की।उन्होंने जिला प्रशासन को सहयोग करने की अपील आम लोगों से की है।बैठक में किशोर कुमार रवि,राजकुमार जैन, वकील यादव,भूषण यादव, गुंजन कुमार,लक्ष्मण यादव,सदानंद यादव,कुणाल कुमार,बंटी कुमार कुन्दन यादव आदि उपस्थित थे। ****************************************************
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।