गौरव सिन्हा की रिपोर्ट
खगड़िया।पूर्व नगर सभापति सह पूर्व राजद एमएलसी प्रत्याशी मनोहर कुमार यादव का 42 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।उनके समर्थकों और राजद नेताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें पुष्प गुच्छ दिया और मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाई देते हुए ईश्वर से उनके लम्बी उम्र की कामना की।
उनके समर्थकों एवं उनके चाहने वाले सुबह से ही केक,मिठाई और पुष्प गुच्छ लेकर आवास पर आते रहे और दिनभर बधाईयों का सिलसिला चलता रहा।पूर्व नगर सभापति मनोहर कुमार यादव ने राजद नेताओं एवं समर्थकों द्वारा लाए केक को काटकर अपना जन्मदिन मनाया।
श्री यादव ने समर्थकों और राजद नेताओं को केक तथा मिठाई खिलाते हुए जन्मदिन की बधाई देने वाले लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
पूर्व नगर सभापति मनोहर कुमार यादव ने कहा कि, आपलोगों का असीम प्यार औऱ स्नेह मिलता रहा है।जिसके कारण आज हम इस मुकाम पर पहुंचे हैं।इसी तरह आपलोगों का स्नेह,प्यार औऱ सहयोग मिलता रहे,तो आमजनों की समस्याओं के निदान को ले प्रयासरत रहूंगा और दबे,कुचले व आर्थिक रुप से कमजोर और जरुरतमंद लोगों की सेवा करता रहूंगा।
राजद नेता श्री यादव ने कहा कि,अपने राष्ट्रीय नेता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के विचारों को जन-जन तक पहुंचाउंगा।उन्होंने सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई देने वाले समर्थकों को धन्यवाद देते हुए उनका आभार प्रकट किया।
जन्मदिन मौके पर पूर्व नगर सभापति मनोहर कुमार ने देर रात बलुआही बस स्टैंड से सटे बांध पर आर्थिक रुप से कमजोर,गरीब,वृद्ध व लाचार एक सौ लोगों को चिन्हित कर उनके घर-घर जाकर कम्बल दिया और उनकी हर समस्या के निदान की बात कही।
मौके पर निर्वतमान वार्ड पार्षद रणवीर कुमार,दीपक चन्द्रवंशी,चंद्रशेखर कुमार, बबीता देवी,राजद आपदा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद यादव,छात्र राजद नेता रौशन कुमार,जितेंद्र श्रीवास्तव,आमिर खान, मोहम्मद नसीम उर्फ लंबू, अधिवक्ता इंद्रजीत कुमार,युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव आसिफ नज़ीर,समाजसेवी मृत्युंजय कुमार उर्फ भोलू, अमजद नज़ीर,सोनू नज़ीर सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
खगड़िया
पूर्व नगर सभापति सह पूर्व राजद एमएलसी प्रत्याशी मनोहर यादव ने अपने जन्मदिन मौके पर गरीब व जरुरतमंदों के घर-घर जाकर किया कंबल वितरित,कहा-ताउम्र करता रहूंगा गरीब और जरुरतमंदों की सेव
गौरव सिन्हा की रिपोर्ट खगड़िया।पूर्व नगर सभापति सह पूर्व राजद एमएलसी प्रत्याशी मनोहर कुमार यादव का 42 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।उनके समर्थकों और राजद नेताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें पुष्प गुच्छ दिया और मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाई देते हुए ईश्वर से उनके लम्बी उम्र की कामना की। उनके समर्थकों एवं उनके चाहने वाले सुबह से ही केक,मिठाई और पुष्प गुच्छ

खगड़िया।पूर्व नगर सभापति सह पूर्व राजद एमएलसी प्रत्याशी मनोहर कुमार यादव का 42 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।उनके समर्थकों और राजद नेताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें पुष्प गुच्छ दिया और मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाई देते हुए ईश्वर से उनके लम्बी उम्र की कामना की।
राजद नेता श्री यादव ने कहा कि,अपने राष्ट्रीय नेता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के विचारों को जन-जन तक पहुंचाउंगा।उन्होंने सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई देने वाले समर्थकों को धन्यवाद देते हुए उनका आभार प्रकट किया।
मौके पर निर्वतमान वार्ड पार्षद रणवीर कुमार,दीपक चन्द्रवंशी,चंद्रशेखर कुमार, बबीता देवी,राजद आपदा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद यादव,छात्र राजद नेता रौशन कुमार,जितेंद्र श्रीवास्तव,आमिर खान, मोहम्मद नसीम उर्फ लंबू, अधिवक्ता इंद्रजीत कुमार,युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव आसिफ नज़ीर,समाजसेवी मृत्युंजय कुमार उर्फ भोलू, अमजद नज़ीर,सोनू नज़ीर सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।