खगड़िया(प्रवीण कुमार प्रियांशु)।

 

खगड़िया सदर प्रखंड अंतर्गत गंगौर थाना क्षेत्र के बरैय पंचायत के समीप स्थित बहियार ले जाकर दरिंदा बने पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।घटना को अंजाम देकर दरिंदा पति फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन ग्रामीणों के सहयोग से हत्यारोपी पति गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार किए गए पति से पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है।मिल रही जानकारी के अनुसार बरैय निवासी देवन सदा की अपनी पत्नी के साथ छोटी-छोटी बातों को लेकर अक्सर विवाद होता था।अक्सर विवाद होने के कारण पति-पत्नी एक दूसरे से आजिज थे।इसी बीच देवन सदा अपनी 25 वर्षीय पत्नी लालो देवी को बहाना बनाकर किसी तरह बहियार ले गया और गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया।गंगौर थाना पुलिस ने हत्यारे पति देवन सदा को गिरफ्तार करते हुए उसकी पत्नी लालो देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बावत खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया है।मृतका दो बच्चों की मां है।बहरहाल,घटना के बाद से गांव में तरह-तरह की चर्चा है।