एसडीएफ न्यूज ब्यूरो, खगड़िया
खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या–10, भगत टोला में वर्षों से उपेक्षित पड़े पारंपरिक कुएं का ₹2 लाख 55 हजार की लागत से जीर्णोद्धार कर उसे नया जीवन दिया गया। इस कार्य का उद्घाटन नगर परिषद की सभापति अर्चना कुमारी ने किया। उद्घाटन के बाद क्षेत्र में उत्साह और संतोष का माहौल देखने को मिला।
जीर्णोद्धार के बाद यह कुआं अब स्थानीय लोगों के उपयोग के साथ-साथ जल-संरक्षण, भू-जल रिचार्ज और पर्यावरण संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह पहल आधुनिक विकास के साथ परंपरागत जल स्रोतों के संरक्षण का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आई है।
इस अवसर पर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि कुएं हमारी सांस्कृतिक पहचान और जल-सुरक्षा की रीढ़ हैं। इन्हें पुनर्जीवित करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद द्वारा अन्य वार्डों में भी पारंपरिक कुओं के जीर्णोद्धार का कार्य कराया गया है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि लंबे समय बाद उनके मोहल्ले में पारंपरिक जल स्रोत को नया जीवन मिला है, जिससे जल संकट से निपटने में सहायता मिलेगी और सामुदायिक उपयोग के लिए एक विश्वसनीय स्रोत उपलब्ध होगा।
कार्यक्रम में अच्छेलाल महतो, श्रवण कुमार, सदानंद सिंह, मुकेश कुमार, संतोष कुमार पोद्दार, दीपक कुमार, रंजना देवी, मुन्नी देवी, मनीष कुमार, रंजन महतो, उदय कुमार अंशु, गोलू कुमार, लौकी कुमार, शंकर पोद्दार, गुड्डू कुमार, प्रीतम सहित दर्जनों स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
यह जीर्णोद्धार कार्य विकास, पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है।
खगड़िया
पुरखों की विरासत को मिला नया जीवन: सभापति अर्चना कुमारी की पहल से वार्ड–10 में ₹2.55 लाख से कुएं का जीर्णोद्धार, जल-संरक्षण को मिली नई ताकत
एसडीएफ न्यूज ब्यूरो, खगड़िया खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या–10, भगत टोला में वर्षों से उपेक्षित पड़े पारंपरिक कुएं का ₹2 लाख 55 हजार की लागत से जीर्णोद्धार कर उसे नया जीवन दिया गया। इस कार्य का उद्घाटन नगर परिषद की सभापति अर्चना कुमारी ने किया। उद्घाटन के बाद क्षेत्र में उत्साह और संतोष का माहौल देखने को मिला। जीर्णोद्धार के बाद यह कुआं अब स्थानीय


एसडीएफ न्यूज ब्यूरो, खगड़िया
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।