रेशु रंजन/खगड़िया
जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलनवाद पंचायत स्थित मुरासी गांव में जमीनी विवाद का मामला ऐसा सुलगा कि,दबंगों ने पति-पत्नी को मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया।परिजनों के द्वारा आनन-फानन में दोनों पति-पत्नी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां दोनों इलाजरत हैं।बताया जा रहा है कि मुरासी गांव निवासी स्वर्गीय श्यामसुंदर साह के पुत्र रविन्द्र कुमार साह का पड़ोस के शंकर साह आदि के साथ वर्षों से जमीनी विवाद चल रहा है।दोनों पक्षों के बीच अक्सर तकरार होना आम बात है।
इसी बीच दबंग कहे जाने वाले पड़ोसी आज रविंद्र कुमार साह पर टूट पड़े।पीएचसी में इलाजरत जख्मी रविन्द्र कुमार साह ने बताया कि गांव के ही शंकर साह, ठिठर साह,गणेश साह,गणपत साह,दिलखुश कुमार,प्रियाशु कुमार समेत आधे दर्जन व्यक्तियों ने उनके साथ-साथ पत्नी सुलेखा देवी समेत अन्य परिजनों के साथ जमकर मारपीट की।मारपीट के दौरान दोनों पति-पत्नी बुरी तरह घायल हो गए।
रविंद्र साह के मुताबिक,पूर्व से चले आ रहे जमीनी विवाद को लेकर नामित व्यक्तियों ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है।उक्त व्यक्तियों द्वारा अक्सर मारपीट तो की ही जाती है,यह धमकी भी दी जाती है कि यदि मेरे विरोध में थाना को आवेदन दोगे तो जहां देखेंगे,वहां गोली मारकर हत्या कर देंगे।इधर स्थानीय लोगों का कहना है कि बेलदौर प्रखंड क्षेत्र का विभिन्न इलाका जमीनी विवाद को लेकर अक्सर सुलगता रहता है।कहने को तो जमीनी विवाद सुलझाने के लिए प्रत्येक शनिवार को थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन होता है,लेकिन हकीकत यह है कि महज दिखावे के लिए जनता दरबार का आयोजन होता है।मामले को निष्पादित किए जाने के प्रति कोई भी दिलचस्पी नहीं रखते हैं।।
खगड़िया
जमीनी विवाद को लेकर आखिर कब तक सुलगता रहेगा बेलदौर प्रखंड क्षेत्र का विभिन्न इलाका!दबंगों ने पति-पत्नी को मारपीट कर किया बुरी तरह जख्मी
रेशु रंजन/खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलनवाद पंचायत स्थित मुरासी गांव में जमीनी विवाद का मामला ऐसा सुलगा कि,दबंगों ने पति-पत्नी को मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया।परिजनों के द्वारा आनन-फानन में दोनों पति-पत्नी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां दोनों इलाजरत हैं।बताया जा रहा है कि मुरासी गांव निवासी स्वर्गीय श्यामसुंदर साह के पुत्र र

जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलनवाद पंचायत स्थित मुरासी गांव में जमीनी विवाद का मामला ऐसा सुलगा कि,दबंगों ने पति-पत्नी को मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया।परिजनों के द्वारा आनन-फानन में दोनों पति-पत्नी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां दोनों इलाजरत हैं।बताया जा रहा है कि मुरासी गांव निवासी स्वर्गीय श्यामसुंदर साह के पुत्र रविन्द्र कुमार साह का पड़ोस के शंकर साह आदि के साथ वर्षों से जमीनी विवाद चल रहा है।दोनों पक्षों के बीच अक्सर तकरार होना आम बात है।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।