गौरव सिन्हा

खगड़िया।बीते 12सितम्बर की शाम सड़क दुर्घटना में सन्हौली कनालय निवासी देवेन्द्र पासवान की मौत हो गई।मिल रही जानकारी के अनुसार देवेन्द्र पासवान अपनी धर्मपत्नी पवन देवी के साथ शाम में बाजार से वापस घर लौट रहे थे।तभी घटित सड़क दुर्घटना में पवन देवी के साथ-साथ देवेंद्र पासवान बुरी तरह जख्मी हो गए।स्थानीय लोगों ने बुरी तरह जख्मी पति-पत्नी को सदर अस्पताल पहुंचाया,लेकिन देवेन्द्र पासवान की गंभीर होती जा रही स्थिति को देखते हुए बेहतर ईलाज के बावत रेफर कर दिया गया था। एम्बुलेंस से बाहर ले जाने के क्रम में उनकी मौत रास्ते में ही हो गई।स्थानीय लोगों का कहना है कि देवेंद्र पासवान बहुत ही गरीब थे।उन्हीं की कमाई से उनका घर परिवार चलता था।

                                         दूसरी तरफ घटना की जानकारी मिलते ही खगड़िया सदर अस्पताल पहुंचे पूर्व नगर सभापति सह राजद नेता मनोहर कुमार यादव ने देवेन्द्र पासवान के पीड़ित परिवार को दाह संस्कार के लिए 5000 रुपये का आर्थिक मदद किया।इतना ही नहीं,यह भी कहा कि आगे भी जो संभव हो सकेगा,मैं परिवार को मदद करुंगा।राजद नेता मनोहर कुमार यादव यहीं रुके,उन्होंने आपदा विभाग से अनुग्रह अनुदान के रुप में मिलने वाली पांच लाख रुपये की राशि के लिए अनुमंडल पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी से फोन पर बात की और देवेंद्र पासवान के आश्रित को मुआवजे की राशि अविलंब उपलब्ध कराने की मांग की। कहा कि आश्रितों को मुआवजे की राशि दिलाने में मदद करुंगा।

                                      मौके पर नगर पार्षद सह राजद नेता चंद्रशेखर कुमार, राजद नेता मनोज पासवान, रामदेव यादव, जयकुमार यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।