रेशु रंजन/खगड़िया
जिले के बेलदौर थाना अंतर्गत पनसलवा पावर ग्रिड के समीप बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने एक मोटरसाइकिल सवार युवक को न केवल गोली मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया,बल्कि उसकी बाइक को लेकर चलता बना।गोली की आवाज सुनकर एकत्रित हुए आसपास के लोगों द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बेलदौर के चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर मुकेश कुमार को सूचना दिए जाते ही उन्होंने मौका-ए-वारदात पर एम्बुलेंस भेज दिया।जख्मी युवक को एम्बुलेंस कर्मियों द्वारा तत्क्षण ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलदौर लाया गया।लेकिन युवक की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल रेफर कर दिया।हालांकि उसका इलाज बेगूसराय के एक निजी क्लीनिक में चल रहा है।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलदौर के डॉक्टर अभिनव विशाल ने बताया कि उक्त युवक के सीने के दाएं साइड में गोली लगकर फंसी हुई है।
अपराधियों की गोली के शिकार हुए 25 वर्षीय युवक की पहचान जिले के मोरकाही थाना अंतर्गत बछौता गांव निवासी संजय साह के पुत्र राहुल कुमार के रुप में हुई है।बताया जा रहा है कि उक्त युवक अपने गांव से बेलदौर गांव स्थित अपने रिश्तेदार प्रकाश साह के घर जा रहा थे।इसी दौरान पुरानी जीरो माइल के समीप मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने उसे रोककर उसके साथ लूटपाट करना चाहा।राहुल के द्वारा विरोध किए जाते ही अपराधियों ने उसके सीने में गोली मार दी और उसकी बाइक लेकर बेला नौवाद गांव की ओर चलते बने।
इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की पड़ताल शुरु कर दी है।बेलदौर थाना अध्यक्ष परेंद्र कुमार ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ कर अपराधियों के पहचान की कोशिश की जा रही है।आस-पास लगे सीसी टीवी का फुटेज खंगाला जा रहा है।बररहाल,स्थानीय लोगों का कहना है कि बेलदौर थाना क्षेत्र में अपराधियों का मनोबल धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है।पांच दिनों पूर्व अपहृत महज पांच वर्षीय सिद्धांत कुमार को पुलिस बरामद भी नहीं कर सकी है कि बेखौफ अपराधियों ने दिन दहाड़े युवक को गोली मारते हुए बाइक को लूटकर पुलिस के सामने चुनौती पेश कर दी है।अब देखना दिलचस्प होगा कि पुलिस इस मामले में कब तक कार्रवाई करती है!!
खगड़िया
बेलदौर में बेखौफ हुए अपराधियों ने बाइक सवार युवक को सीने में गोली मारकर किया बुरी तरह जख्मी,बाइक लेकर हुआ फरार,गंभीर हालत में डॉक्टर ने युवक को बेगूसराय किया रेफर
रेशु रंजन/खगड़िया जिले के बेलदौर थाना अंतर्गत पनसलवा पावर ग्रिड के समीप बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने एक मोटरसाइकिल सवार युवक को न केवल गोली मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया,बल्कि उसकी बाइक को लेकर चलता बना।गोली की आवाज सुनकर एकत्रित हुए आसपास के लोगों द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बेलदौर के चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर मुकेश कुमार को सूचना दिए जाते ही उन्होंने





पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।