प्रवीण कुमार प्रियांशु अलौली(खगड़िया)।भाजपा के अलौली मंडल कार्यसमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।मंडल अध्यक्ष गौरव राज की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मूल रुप से संगठन के विस्तार पर व्यापक चर्चा तो हुई ही,संगठन के कार्यों की समीक्षा भी की गई। सभी प्रकोष्ठ और मंच/मोर्चा की कमेटी पर चर्चा करते हुए मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद जिला महामंत्री रवि राज सिंह ने कहा कि सभी मंच/ मोर्चा के पदाधिकारियों को निर्देश दिया जाता है कि वह अपनी अपनी कार्य समिति को एक्टिव रखें।मौके पर विधानसभा प्रभारी रमाकांत रजक द्वारा विस्तार से कार्यसमिति पर चर्चा की गई।उन्होंने कहा कि सभी मंच मोर्चा एवं शक्ति केंद्र प्रमुख अपने-अपने बूथ स्तर पर मीटिंग कर कमेटी गठित करें और अपने मंडल अध्यक्ष के पास कमेटी का लिस्ट भेजें।जिला महामंत्री विजय यादव द्वारा भी बूथ स्तर पर विस्तार से चर्चा की गई। मौके पर मंडल महामंत्री सुभाष चंद्र बोस,मंडल महामंत्री युगल किशोर चौपाल,युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार, युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष बलराम पोद्दार, महिला मोर्चा के रंजू जी सहित सभी मंच/मोर्चा के मंडल अध्यक्ष एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।