

एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया

खगड़िया में 8 अक्टूबर को सियासी हलचल तेज होने वाली है... ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ के नारे के साथ इंडिया गठबंधन के घटक दल सड़क पर उतरकर प्रतिरोध मार्च निकालेंगे।
राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में पूर्व खगड़िया लोकसभा इंडिया गठबंधन प्रत्याशी कॉमरेड संजय कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में आंदोलन की रणनीति तय की गई। गठबंधन के मुताबिक, 8 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे गांधी पार्क, बलुआही से प्रतिरोध मार्च निकलेगा, जो खगड़िया समाहरणालय तक पहुंचेगा।
मार्च के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले का दहन कर विरोध दर्ज कराया जाएगा। गठबंधन नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया और SIR को लेकर गंभीर सवाल उठाए और इसे लेकर आंदोलन जारी रखने की बात कही।
राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन जारी रखने का आह्वान किया जाएगा। उन्होंने आम लोगों से भी बड़ी संख्या में प्रतिरोध मार्च में शामिल होने की अपील की।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. चंदन यादव, भाकपा माले जिला सचिव शैलेन्द्र कुमार वर्मा, CPI नेता रविंद्र यादव और IIP जिलाध्यक्ष मनोज तांती समेत गठबंधन के अन्य नेताओं ने भी चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाते हुए 8 अक्टूबर के मार्च को सफल बनाने की अपील की।
बैठक में इंडिया गठबंधन के विभिन्न घटक दलों के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। अब 8 अक्टूबर को खगड़िया की सड़क पर उतरने वाला यह प्रतिरोध मार्च राजनीतिक तौर पर कितना बड़ा संदेश देता है, इस पर सभी की नजर रहेगी।
SHARE THIS STORYयह खबर साझा करें
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।