इरशाद अली/खगड़िया ब्यूरो
खगड़िया।जिला मुख्यालय स्थित जदयू कार्यालय में आज शुक्रवार को जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल द्वारा नव गठित जिला कार्यकारिणी कमिटी के अनुसार जिला जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री तथा मानसी प्रखण्ड के जदयू प्रवक्ता हिरानन्द सिंह को प्रमोशन देते हुए जदयू जिला महासचिव पद का मनोनयन पत्र सौंपा।मनोनयन पत्र पाते ही हर्ष व्यक्त करते हुए प्रवक्ता व महासचिव ने जिला अध्यक्ष के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व के निर्देशन में ईमानदारी और निष्ठा के साथ पार्टी संगठन की मजबूती के लिए समर्पित रहे तथा लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हो रहे समावेशी विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किये हैं और काम करते रहेंगे।
जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कहा कि पार्टी के प्रति समर्पण भाव से काम करने वाले साथियों को हम और हमारे नेता सदैव सम्मान देते रहे हैं।उन्होंने बीते गुरुवार को जनविरोधी केंद्रीय बीजेपी सरकार के खिलाफ राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत प्रखण्ड मुख्यालयों पर महागठबंधन के घटक दलों के संयुक्त बैनर तले आयोजित धरना-प्रदर्शन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि तमाम कार्यकर्त्ताओं की शानदार उपस्थिति के साथ सम्पन्न हुए धरना प्रदर्शन कार्यक्रम की सफलता के लिए महागठबंधन के सभी घटक दलों के नेता और कार्यकर्त्ता बधाई के पात्र हैं।उन्होंने महगठबंधन के घटक दलों के तमाम नेता और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी को साधुवाद दिया है।
मौके पर जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल,उमेश सिंह पटेल,रामप्रवेश पासवान, कोषाध्यक्ष संदीप केडिया, जिला महासचिव अनुज कुमार शर्मा,अंगद कुमार,छात्र अध्यक्ष सिद्धांत कुमार छोटू सिंह एवं राजीव ठाकुर आदि उपस्थित थे।
खगड़िया
पार्टी के पदाधिकारियों को जदयू जिलाध्यक्ष बबलू मंडल ने सौंपा मनोनयन पत्र, महागठबंधन द्वारा किए गए धरना प्रदर्शन की सफलता पर जताया आभार
इरशाद अली/खगड़िया ब्यूरो खगड़िया।जिला मुख्यालय स्थित जदयू कार्यालय में आज शुक्रवार को जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल द्वारा नव गठित जिला कार्यकारिणी कमिटी के अनुसार जिला जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री तथा मानसी प्रखण्ड के जदयू प्रवक्ता हिरानन्द सिंह को प्रमोशन देते हुए जदयू जिला महासचिव पद का मनोनयन पत्र सौंपा।मनोनयन पत्र पाते ही हर्ष व्यक्त करते ह

इरशाद अली/खगड़िया ब्यूरो
खगड़िया।जिला मुख्यालय स्थित जदयू कार्यालय में आज शुक्रवार को जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल द्वारा नव गठित जिला कार्यकारिणी कमिटी के अनुसार जिला जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री तथा मानसी प्रखण्ड के जदयू प्रवक्ता हिरानन्द सिंह को प्रमोशन देते हुए जदयू जिला महासचिव पद का मनोनयन पत्र सौंपा।मनोनयन पत्र पाते ही हर्ष व्यक्त करते हुए प्रवक्ता व महासचिव ने जिला अध्यक्ष के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व के निर्देशन में ईमानदारी और निष्ठा के साथ पार्टी संगठन की मजबूती के लिए समर्पित रहे तथा लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हो रहे समावेशी विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किये हैं और काम करते रहेंगे।

पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।