खगड़िया (सूरज रजक)।

देश के कोहिनूर कहे जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की 97वीं जयंती मौके पर विभिन्न जगहों पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।इसी कड़ी में आज जनता दल यूनाइटेड के जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की 97 वीं जयंती मनाई गई।मौके पर पार्टी के खगड़िया जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल के नेतृत्व में अटल जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें तमाम साथियों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

जिलाध्यक्ष बबलू मंडल ने कहा कि,अटल जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे।एक कवि व साहित्यकार के रुप में ही नहीं,राजनेता के रुप में भी पूरे विश्व में उनकी विशेष छवि थी।इधर,जिले भर से आए पार्टी के अन्य साथियों ने पुष्प अर्पित कर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।पार्टी के जिला प्रवक्ता अरविन्द मोहन ने बताया कि,प्रदेश महासचिव श्रीमति साधना देवी,प्रदेश सचिव श्रीमती नीलम वर्मा, जिला जिला उपाध्यक्ष सुनीत कुमार चौधरी,सुनील कुमार मुखिया,सुमित कुमार सिंह, मो0 साहेब उद्दीन,जिला महासचिव उमेश सिंह पटेल, पंकज कुशवाहा,पूर्व युवा जिलाध्यक्ष बिक्रम यादव, टोडर मल पोद्दार,मनोज कुमार सिंह,मीडिया सेल के पूर्व जिला अध्यक्ष सावन कुमार,विकाश कुमार सिंह, ममता जायसवाल,मुन्नी देवी, विजय शर्मा,सुभाष सिंह,अमर कुमार सिंह,सहित पार्टी के सैकड़ों साथियों ने भी उन्हें याद किया और उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की।