खगड़िया(प्रवीण कुमार प्रियांशु)।

पूर्ण शराबबंदी के बाद भी बिहार में शराब का कारोबार थमता नहीं दिखाई दे रहा है।अभी-अभी मिल रही जानकारी के अनुसार अलौली प्रखंड अंतर्गत बहादुरपुर थाना पुलिस ने चांदपुरा खुर्द पंचायत के कंठारी गांव से गुप्त सूचना के आधार पर 28 बोतल विदेशी शराब के साथ बेगूसराय जिले के बलिया थाना अंतर्गत लखमिनियां स्थित बाबाजी टोला निवासी बुधन यादव के पुत्र सोनू कुमार को गिरफ्तार किया है।उसके पास से बरामद की गई सभी शराब की बोतलों में से 22 बोतल 750 एमएल की विस्की है,जबकि 6 बोतल 750 एमएल का रम है।28 बोतलों में कुल 21 लीटर शराब बरामद की गई है।थानाध्यक्ष राॅबिन कुमार दास ने बताया कि पुलिस गिरफ्त में आए शराब कारोबारी से कड़ी पूछताछ की जा रही है।