राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157 वीं जयंती के अवसर पर आज 02 अक्टूबर को बापू नगर बलुआही के गांधी पार्क में प्रतिमा पर पुष्प अर्पित व माल्यर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी।
गांधी पार्क के अध्यक्ष महेश्वर प्रसाद सिंह, पार्क के सचिव सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव, सदस्य ई० नंदन यादव, आमिर खान,ऋतुराज सिंह उर्फ शम्मी,राजद नेता रौशन कुमार,बापू मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक चन्द्रमणि मिश्र ने गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प व माल्यार्पण के बाद बापू मध्य विद्यालय के बच्चों और उपस्थित लोगों के द्वारा गांधी जी के प्रिय भजन"रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम"गाया गया और उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके सत्य,अहिंसा,प्रेम,
सद्भाव और स्वच्छता के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।
अपने संबोधन में गांधी पार्क के सचिव सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा कि महात्मा गांधी का जो प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम है,इसमें 'पतित पावन सीताराम' और 'ईश्वर अल्लाह तेरो नाम,सबको सन्मति दे भगवान' की पंक्तियां सर्वधर्म समभाव का संदेश देती है।इतना ही नहीं,संदेश ये भी है कि भारत देश में सभी समुदाय एवं धर्मों का समान रुप से सम्मान करना है।
उन्होंने कहा कि, महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा को अपना हथियार बनाकर देश को स्वतंत्रता के मार्ग पर आगे बढ़ाया।उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों के सम्मान, अधिकार और कल्याण को राष्ट्र निर्माण का केंद्र माना।उनका जीवन आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।आज आवश्यकता है कि हम गांधी जी के विचारों को ना केवल स्मरण करने तक सीमित रखें,बल्कि सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारा, गरीबों एवं वंचितों की सेवा तथा लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करें।कहा कि,भारत में उस समय सफाई के काम को एक विशेष वर्ग से जोड़कर देखा जाता था।</h3>
गांधीजी ने इस सामाजिक बुराई और छूआछूत की भावना को मिटाने के लिए खुद सफाई का बीड़ा उठाया और संदेश दिया कि कोई भी काम छोटा या गंदा नहीं होता।उनके अनुसार स्वच्छता केवल सरकार या किसी एक सफाईकर्मी का काम नहीं है,बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिकों का नैतिक कर्तव्य है कि वह गंदगी न फैलाएं और परिवेश को स्वच्छ रखें।
गांधी पार्क के अध्यक्ष महेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि गांधी जयंती के इस पावन अवसर पर हम सभी संकल्प लें कि सत्य,अहिंसा, सद्भाव और मानवता के मूल्यों को मजबूत करते हुए शांतिपूर्ण, समतामूलक और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएंगे। “गांधी जी के विचार केवल इतिहास नहीं, बल्कि बेहतर समाज और बेहतर भारत के निर्माण का मार्गदर्शन हैं।”
बापू मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक चन्द्रमणि मिश्र ने कहा कि गांधी जी लोगों को स्वच्छता के प्रति हमेशा जागरूक करते हुए कहते थे कि अगर आपका गांव,घर और आसपास स्वच्छ रहेगा,तब आपलोग स्वस्थ रहेंगे।इसलिए हमेशा अपने गांव, मुहल्ले और आसपास के इलाके को स्वच्छ रखें।गांधीजी के स्वच्छता के दृष्टिकोण में केवल बाहरी साफ- सफाई ही शामिल नहीं थी,बल्कि विचारों की पवित्रता,आंतरिक अनुशासन और मानसिक स्वच्छता भी उतनी ही जरूरी थी।</h3>
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।