खगड़िया(श्रवण आकाश)।
जिले के परबत्ता प्रखंड क्षेत्र से एक छात्रा के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है।बताया जा रहा है कि,परबत्ता बाजार स्थित एक कोचिंग में क्लास करने गई छात्रा को दो लड़कों द्वारा अपहृत कर लिया किया गया है।इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।मिल रही जानकारी के अनुसार परबत्ता प्रखंड अंतर्गत अंतर्गत सियादतपुर अगुआनी पंचायत के एक गांव की छात्रा रोज की तरह शनिवार के सुबह कोचिंग क्लास करने गई थी।लेकिन सुनियोजित योजना के तहत परबत्ता बाजार से ही दो लड़कों ने मिलकर छात्रा का अपहरण कर लिया।
इस संदर्भ में परबत्ता थाना में दर्ज करायी गई शिकायत के अनुसार बैसा पंचायत के बैसा गांव निवासी संजय चौरसिया के पुत्र अमित कुमार और संजय चौरसिया द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है।इधर,परबत्ता थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल का कहना कि, अपह्रृत बतायी जा रही छात्रा के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर अपहृत छात्रा के साथ-साथ अपहरणकर्ताओं की खोज शुरु कर दी गई है।हालांकि दोनों आरोपी छात्रा के संग फरार पाए गए हैं।बावजूद इसके संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है।
खगड़िया
कोचिंग में पढ़ने गई छात्रा का अपहरण,पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
खगड़िया(श्रवण आकाश)। जिले के परबत्ता प्रखंड क्षेत्र से एक छात्रा के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है।बताया जा रहा है कि,परबत्ता बाजार स्थित एक कोचिंग में क्लास करने गई छात्रा को दो लड़कों द्वारा अपहृत कर लिया किया गया है।इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।मिल रही जानकारी के अनुसार परबत्ता प्रखंड अंतर्गत अंतर्गत सियादतपुर अगुआन



पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।