खगड़िया।

 

अपनी कुर्सी बचाने के लिए नेता दल-बदल कर रहे हैं।सत्ता सुख की प्राप्ति के लिए लोकतंत्र का गला घोंटना नेताओं के लिए आम बात हो गई है।लेकिन आम जनता से नेताओं का सरोकार नहीं रह गया है।उक्त बातें जन अधिकार युवा परिषद के जिलाध्यक्ष अभय कुमार गुड्डू ने पत्रकारों को संबोधित करते कही।उन्होंने महागठबंधन की नई सरकार बनने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि बिहार में जाति-धर्म की आग लगाकर कई राजनीतिक दलों द्वारा अपनी-अपनी कुर्सी बचाने का काम अब तक किया गया है।2015 में भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनी थी।लेकिन 2017 में नीतीश कुमार ने महागठबंधन को छोड़कर एनडीए के साथ मिलकर सरकार बना लिया।अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस तरह के दल-बदल से नेताओं की सरकार तो बनते बदलती रहती है,लेकिन इससे बिहार को क्या मिला?

श्री गुड्डू ने कहा है कि बिहार के फैक्ट्री बंद हैं।रोजगार का कोई उपाय नहीं है।स्थिति यह है कि बिहार के लोग रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में जाकर दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं।महंगाई चरम पर है।किसानों के लिए खाद-बीज से लेकर बच्चों के स्लेट काँपी-किताब,पेंसिल व रबर तक महंगे हो चुके हैं।किसानों को अनाज का उचित मूल्य नहीं मिल पाता है।लंबे समय तक नीतीश कुमार केंद्र सरकार के साझेदार बने रहे,फिर भी बिहार के लिए कुछ नहीं कर पाए तो अब बिहार को क्या मिलेगा?

जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट कहा है कि नेता सिर्फ घोषणा कर के ताली बजबाते हैं,लेकिन कुर्सी पाते ही सत्ता के नशा में इस कदर डूब जाते हैं कि उन्हें बिहार के लोगों से कोई लेना-देना ही नहीं रह जाता है।

बिहार के सभी विभागों में हजारों पद वर्षों से रिक्त पड़े हैं।दस स्टाफ की जगह एक स्टाफ से ही जानवर से भी बदतर तरीके से काम लिया जा रहा है।श्री गुड्डू ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में बह रही भ्रष्टाचार की गंगोत्री, सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है।जनता को महंगाई और दिन दहाड़े हो रहे अपराध से मुक्ति चाहिए।

बिहार की जनता को नीतीश कुमार की सरकार में वर्षों से कायम अफसरशाही से निजात चाहिए।बिहार के युवाओं को रोजगार चाहिए न कि झूठा आश्वासन।मौके पर युवा शक्ति के जिला सचिव अजीत कुमार पप्पू,कोषाध्यक्ष नीरज कुमार यादव तथा धर्मेंद्र पोद्दार उपस्थित थे।

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

नोट:कहीं भी किसी नेता या अधिकारी द्वारा किए जा रहे किसी तरह का भ्रष्टाचार दिखे तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर वीडियो और मैटर भेजें।खबर को प्रमुखता दी जाएगी।