खगड़िया(जयचन्द्र कुमार)।
जिले के पसराहा थाना की पुलिस ने बड़ी सफलता अर्जित करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ-साथ दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार पसराहा थानाध्यक्ष अमलेश कुमार को गुप्त सूचना मिली कि,पसराहा गांव स्थित कुंदन फार्म हाउस में शराब का कारोबार होता है।सूचना मिलते ही लाव-लश्कर के साथ कुंदन फार्म हाउस पहुंचकर थानाध्यक्ष अमलेश कुमार ने जब छापेमारी की,तो मामला सत्य पाया गया और एक पिकअप(बीआर46जी 6485)में पड़ी शराब की बड़ी खेप को बरामद कर लिया गया।
मौके से शराब के कारोबार में संलिप्त कुंदन फार्म हाउस मालिक कुंदन कुमार समेत दो को गिरफ्तार कर लिया गया।थानेदार अमलेश कुमार ने बताया कि, कुल488.82लीटर विदेशी शराब के साथ पसराहा निवासी रंजीत सिंह के पुत्र कुंदन सिंह तथा शिशवा निवासी बिनोद यादव के पुत्र संतोष कुमार को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस गिरफ्त में आए दोनों धंधेबाजों की कुंडली खंगाली जा रही है।
खगड़िया
फार्म हाउस में हो रहा था शराब का कारोबार,शराब की बड़ी खेप से लदी पिकअप को पुलिस ने किया जब्त,दो धंधेबाज भी धराया
खगड़िया(जयचन्द्र कुमार)। जिले के पसराहा थाना की पुलिस ने बड़ी सफलता अर्जित करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ-साथ दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार पसराहा थानाध्यक्ष अमलेश कुमार को गुप्त सूचना मिली कि,पसराहा गांव स्थित कुंदन फार्म हाउस में शराब का कारोबार होता है।सूचना मिलते ही लाव-लश्कर के साथ कुंदन फार्म हाउस पहुंचकर थान




पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।