खगड़िया(गौरव सिन्हा)।
जिले के चौथम थाना अंतर्गत सोनवर्षा घाट मुशहरी में चल रहे मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन करते हुए तीन हथियार तस्करों को भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार और हथियार बनाने में प्रयुक्त होने वाले औजारों के साथ दबोच लिया गया है।पुलिस गिरफ्त में आए मुंगेर जिले के तीनों हथियार तस्करों की निशानदेही पर इस अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य सौदागरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।बिहार एसटीएफ की विशेष टीम एवं कोलकाता एसटीएफ की संयुक्त छापेमारी के दौरान की गई कार्रवाई से हथियार के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों की नींद उड़ गयी है।
मिल रही जानकारी के अनुसार,सोनवर्षा घाट मुशहरी के स्थित एक घर में पुलिस द्वारा छापेमारी कर वहां संचालित मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया गया है।टीम ने दस अर्धनिर्मित असलहा (पिस्टल स्लाइड),पिस्टल का दस बॉडी,दस पिस्टल ग्रिप, सात पिस्टल बैरल,एक लेथ मशीन,एक ड्रील मशीन,एक मिलिंग मशीन,गैस सिलेंडर सहित हथियार निर्माण में प्रयुक्त औजार बरामद किया है।
खगड़िया के प्रभारी एसपी मनोज तिवारी का कहना है कि,पुलिस गिरफ्त में आए मुंगेर जिले के तीन हथियार तस्करों मसलन राकेश कुमार, तनवीर उर्फ सोनू एवं मोहम्मद एजाज को गिरफ्तार कर कड़ी पूछताछ का सिलसिला जारी है।
खगड़िया
सोनवर्षा घाट मुशहरी में चल रही थी मिनी गन फैक्ट्री,भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार और हथियार बनाने में प्रयुक्त होने वाले औजार सहित तीन धंधेबाज धराए
खगड़िया(गौरव सिन्हा)। जिले के चौथम थाना अंतर्गत सोनवर्षा घाट मुशहरी में चल रहे मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन करते हुए तीन हथियार तस्करों को भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार और हथियार बनाने में प्रयुक्त होने वाले औजारों के साथ दबोच लिया गया है।पुलिस गिरफ्त में आए मुंगेर जिले के तीनों हथियार तस्करों की निशानदेही पर इस अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य सौदागरों की

जिले के चौथम थाना अंतर्गत सोनवर्षा घाट मुशहरी में चल रहे मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन करते हुए तीन हथियार तस्करों को भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार और हथियार बनाने में प्रयुक्त होने वाले औजारों के साथ दबोच लिया गया है।पुलिस गिरफ्त में आए मुंगेर जिले के तीनों हथियार तस्करों की निशानदेही पर इस अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य सौदागरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।बिहार एसटीएफ की विशेष टीम एवं कोलकाता एसटीएफ की संयुक्त छापेमारी के दौरान की गई कार्रवाई से हथियार के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों की नींद उड़ गयी है।
खगड़िया के प्रभारी एसपी मनोज तिवारी का कहना है कि,पुलिस गिरफ्त में आए मुंगेर जिले के तीन हथियार तस्करों मसलन राकेश कुमार, तनवीर उर्फ सोनू एवं मोहम्मद एजाज को गिरफ्तार कर कड़ी पूछताछ का सिलसिला जारी है।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।