एसडीएफ न्यूज़ ब्यूरो, खगड़िया
खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र में विकास अब सिर्फ़ काग़ज़ों तक सीमित नहीं, बल्कि ज़मीन पर साफ़ दिखाई दे रहा है। शहर की तस्वीर और तक़दीर बदलने की दिशा में नगर परिषद लगातार ऐतिहासिक कदम उठा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को आवास बोर्ड (वार्ड संख्या–28) और चंपा नगर (वार्ड संख्या–27) में नवनिर्मित पीसीसी सड़कों का भव्य उद्घाटन किया गया।
दोनों सड़कों का उद्घाटन नगर परिषद की सभापति अर्चना कुमारी ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के साथ ही वर्षों से कच्ची और जर्जर सड़कों की समस्या से जूझ रहे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली। वार्ड संख्या–28 के आवास बोर्ड क्षेत्र में ₹7,30,200 की लागत से सुभाष यादव के घर से सुरेश यादव के घर तक पीसीसी सड़क का निर्माण कराया गया है। वहीं वार्ड संख्या–27 के चंपा नगर में ₹6,96,538 की लागत से सोनू गली रोड से शिवम के घर होते हुए रोशन कुमार के घर तक सड़क का निर्माण किया गया है। इन सड़कों के बन जाने से बरसात के मौसम में जलजमाव, कीचड़ और दुर्घटनाओं की समस्या से निजात मिली है।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि नगर परिषद खगड़िया में सड़क, नाला और अन्य आधारभूत सुविधाओं का विकास सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि बीते तीन वर्षों में करोड़ों रुपये की लागत से सैकड़ों सड़कों का निर्माण किया गया है, जिससे पूरे शहर की यातायात व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद का लक्ष्य है कि खगड़िया का कोई भी वार्ड विकास से अछूता न रहे। आने वाले दिनों में सभी वार्डों में चरणबद्ध तरीके से सड़क और नाला निर्माण का कार्य जारी रहेगा। कार्यक्रम में वार्ड संख्या–14 के वार्ड पार्षद पप्पू यादव, भाजपा नेता रवि सिंह राजपूत, राजकिशोर (वार्ड पार्षद प्रतिनिधि), सुमित कुमार, अर्जुन यादव, मिथुन शर्मा, निवास यादव, संतोष यादव, सुधीर यादव, रणवीर, डब्लू यादव, रणवीर यादव, धीरज यादव, दिलीप यादव, मिथुन यादव, सौरव यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद और नगर सभापति के प्रति आभार जताते हुए कहा कि नई सड़कों से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक सुविधा मिली है। लोगों का कहना था कि नगर परिषद खगड़िया में बिछ रहा सड़कों का जाल इस बात का प्रमाण है कि विकास अब वादों से निकलकर ज़मीन पर उतर चुका है।
खगड़िया
खगड़िया में विकास की रफ्तार तेज़: नगर परिषद ने बिछाया सड़कों का जाल, आवास बोर्ड और चंपा नगर में पीसीसी सड़क का भव्य उद्घाटन
एसडीएफ न्यूज़ ब्यूरो, खगड़िया खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र में विकास अब सिर्फ़ काग़ज़ों तक सीमित नहीं, बल्कि ज़मीन पर साफ़ दिखाई दे रहा है। शहर की तस्वीर और तक़दीर बदलने की दिशा में नगर परिषद लगातार ऐतिहासिक कदम उठा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को आवास बोर्ड (वार्ड संख्या–28) और चंपा नगर (वार्ड संख्या–27) में नवनिर्मित पीसीसी सड़कों का भव्य उद्घाटन किया गया। दो


एसडीएफ न्यूज़ ब्यूरो, खगड़िया
दोनों सड़कों का उद्घाटन नगर परिषद की सभापति अर्चना कुमारी ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के साथ ही वर्षों से कच्ची और जर्जर सड़कों की समस्या से जूझ रहे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली।
वार्ड संख्या–28 के आवास बोर्ड क्षेत्र में ₹7,30,200 की लागत से सुभाष यादव के घर से सुरेश यादव के घर तक पीसीसी सड़क का निर्माण कराया गया है। वहीं वार्ड संख्या–27 के चंपा नगर में ₹6,96,538 की लागत से सोनू गली रोड से शिवम के घर होते हुए रोशन कुमार के घर तक सड़क का निर्माण किया गया है। इन सड़कों के बन जाने से बरसात के मौसम में जलजमाव, कीचड़ और दुर्घटनाओं की समस्या से निजात मिली है।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।