गौरव सिन्हा की रिपोर्ट खगड़िया के पूर्व नगर सभापति सह जाप किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर यादव के दिवंगत पिता कर्मवीर स्वर्गीय छोटेलाल यादव जी की पुण्यतिथि बुधवार अर्थात 10मार्च को धूमधाम के साथ मनायी गयी सबसे पहले पूर्व नगर सभापति मनोहर कुमार यादव,नगर उपसभापति सुनील कुमार पटेल,नगर पार्षद रणवीर कुमार, चन्द्रशेखर कुमार,शिवराज यादव,जीतेंद्र गुप्ता,विजय यादव,पूर्व नगर पार्षद मो० साहब उद्दीन,मो० रुस्तम अली,मो०जावेद अली, श्यामलाल ट्रस्ट के ट्रस्टी डा० राजीव रंजन आदि के द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया। ===================================== मौके पर पूर्व नगर सभापति मनोहर कुमार यादव तथा उनकी द्वारा बुजुर्ग पुरुषों के बीच अंग वस्त्र के रुप में धोती कुर्ता व जूते तो प्रदान किए ही गए,कुर्ते को सिलाने के लिए पांच-पांच सौ रुपये भी दिए गए।जरुरतमंद महिलाओं को साड़ी प्रदान किया गया और सभी को मिठाईयां भी खिलाई गई। ====================================== नगर उपसभापति सुनील कुमार पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि स्व० छोटेलाल यादव जी सामाजिक व्यक्ति थे।वह हमेशा समाज के लिए काम किया करते थे।समाज में सामाजिक न्याय एवं गरीब के लिए हमेशा खड़ा रहना उनकी आदतों में शुमार था।उन्होंने कहा कि श्यामलाल ट्रस्ट के भवन को फर्जी अध्यक्ष बनकर किसी के द्वारा कब्जा कर लिया था।उन्होंने न केवल ट्रस्ट भवन को मुक्त करवाया बल्कि टस्ट्र की जमीन को भी श्यामलाल ट्रस्ट का सच्चा सिपाही बनकर कब्जे से भी छुड़ावाया।मोहम्मद सहाब उद्दीन ने कहा कि श्यामलाल ट्रस्ट के टस्ट्री रहते उन्होंने असामाजिक तत्वों द्वारा ट्रस्ट की जमीन को अतिक्रमणकारियों के कब्जे से मुक्त कराकर,समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने का काम तो किया ही,श्यामलाल जी के सपने को साकार करते हुए विद्यालय खोलने के लिए केंद्रीय विद्यालय,श्यामलाल डीएवी पब्लिक स्कूल,श्याम लाल डीएवी पब्लिक स्कूल बायपास सड़क,श्यामलाल नर्सिंग स्कूल आदि को जमीन दान कर भवन का निर्माण करवाया।इस अवसर पर गांधी पार्क के उपाध्यक्ष सदानंद सिंह, ई० नंदन यादव,मनोज चौधरी, कुंजबिहरी पासवान, मो० नसीम उर्फ लंबू,आमिर खान,लालो यादव,रामदेव यादव,मुरारी यादव,बिनोद झा सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे। =======================================