खगड़िया(गौरव सिन्हा)।

खगड़िया के पूर्व नगर सभापति सह राजद के विधान परिषद् प्रत्याशी मनोहर कुमार यादव द्वारा आज मंगलवार अर्थात 11 जनवरी को रहीमपुर दक्षिणी पंचायत के सभी त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।उन्होंने सभी वार्ड सदस्यों एवं मुखिया सोनी देवी को अपने आवास पर ससम्मान आमंत्रित किया और पंचायत चुनाव में मिली जीत के लिए बधाई देते हुए नव वर्ष की बधाईयां दी।अंग वस्त्र देकर सम्मानित किए जाने का दृश्य मनमोहक था।

                               पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित करने के बाद राजद के विधान परिषद् प्रत्याशी मनोहर कुमार यादव ने उपस्थित सभी त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि, आपलोग कड़ी मेहनत और जनता मालिकों की सेवा कर उनके विश्वास को जीतते हुए चुनाव में जीत हासिल करने का काम किए हैं।श्री यादव के मुताबिक,अब आपलोगों को जनता मालिकों के विश्वास की कसौटी पर खड़ा उतरना है।जनता से जो वादा किये हैं,वह वादा पूरा करना है।इतना ही नहीं,अपने-अपने क्षेत्रों का विकास भी करना है।विकास कार्य करने में कई तरह की बाधाएं आती हैं।प्रखंड कार्यालय में कोई किसी का सुनता नहीं है।पदाधिकारी जरुरतमंदों की बात नहीं सुनते हैं।पदाधिकारियों के बर्ताव का विरोध कोई नहीं कर पा रहा है।जरुरतमंदों की आवाज नक्कारखाने में तूती की आवाज साबित हो रही है।नतीजतन,आप जनता की समस्याओं का निदान नहीं कर पाते हैं। 

                                       श्री यादव ने यह भी कहा कि, आपकी समस्याओं के निदान का रास्ता निकले और आपकी बात पदाधिकारी सुनें।ताकि,सरकार द्वारा दी जाने वाली लाभ जनता मालिकों को आपलोग दिलवा सकें।पंचायत का चहुमुखी विकास कर सकें,इसके लिए आपकी मदद करुंगा।

आपकी समस्याों को मैं सरकार के सामने सदन में रखूंगा।आप लोगों की सुरक्षा के लिए भी सरकार से लड़ाई लड़ूंगा।क्योंकि, पंचायत प्रतिनिधि आमजनों की समस्याओं और विकास कार्यों के लिए दिन रात लगे रहते हैं।नतीजतन, असामाजिक तत्वों द्वारा परेशान किया जाता है।कई पंचायत प्रतिनिधियों की जान भी चली जाती है। 

                                        राजद के विधान परिषद् प्रत्याशी मनोहर कुमार यादव के मुताबिक,मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि,आप जब भी मुझे किसी काम के लिए याद करेंगे,मैं आपके काम के लिए स्वयं उपस्थित रहूंगा।

                              त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के भत्ता और वेतन के लिए भी लड़ाई लड़ूंगा।आपलोगों के सम्मान में कभी कोई कमी नहीं होने दूंगा।

                                     बताते चलें कि,विधान परिषद चुनाव को लेकर राजद नेता खगड़िया जिले के सभी प्रखंडों में लगातार दौरा कर पंचायत प्रतिनिधि से सम्पर्क स्थापित कर रहे हैं।